Spread the love

डार्विन: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 53 ओवर में सिर्फ 198 रनों पर सिमट गई। डार्विन में खेले जा रहा मैच के पहले दिन तीसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने पहले सेशन में चार विकेट लेने के बाद दूसरे सेशन में भी चार विकेट लिए। आखिरी सेशन के 5वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया की पारी सिमट गई। पिछले 25 साल में ऑस्ट्रेलिया की टीम घरेलू टेस्ट में पहली पारी खेलते हुए सिर्फ छठी बार 200 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक अर्धशतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया की पारी सिर्फ एक ही जोड़ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर पाई। 74 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी क्रीज पर टिक गए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 86 गेंदों पर 56 रन जोड़े। कैरी के बल्ले से 19 रन निकले। वहीं स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी 71 रनों की पारी खेली। 109 गेंदों पर उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ 9वें विकेट के रूप में आउट होकर पवेलियन लौटे।

हसन महमूद के करियर का बेस्ट स्पेल

बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 6 बल्लेबाजों को आउट किया। 17 ओवर के स्पेल में उन्होंने 55 रन दिए। यह टेस्ट क्रिकेट में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन भी है। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। वहीं तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले।बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का लिए टेस्ट में बेस्ट स्पेल

6/27 – शहादत हुसैन vs साउथ अफ्रीका, मीरपुर, 2008
6/46 – इबादत हुसैन vs न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2022
6/55 – हसन महमूद vs ऑस्ट्रेलिया, डार्विन, 2026*
6/64 – तस्कीन अहमद vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2024
6/71 – रोबियुल इस्लाम vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2013
6/81 – मंज़ुरुल इस्लाम vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2001