नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है। तो वहीं कुलदीप यादव लकनऊ सुपर जाएंट्से के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगले सीजन से पहले इसे ट्रेड के सिलसिले की शुरुआत माना जा रहा है। क्योंकि अभी बहुत से खिलाड़ियों की टीमें बदलना शेष हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में हार्दिक पांड्या का नाम है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2 टीमें उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की रेस में लगी हुई हैं।
इन 2 टीमों में शामिल हो सकते हैं हार्दिक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पांड्या को अपने खेमें में शामिल करने के जतन कर सकती हैं। अजिक्य रहाणे के अगले साल के लिए केकेआर में रहने के चांस बेहद कम है। ऐसे में पांड्या के आने से उनकी इस सबसे बड़ी समस्या का हल निकल आएगा। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक हार्दिक को जोड़ने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक रूप में कुछ नहीं कहा जा सकता है।



