नई दिल्ली: रेसलिंग जगत में हमेशा यह चर्चा रहती है कि आगे कौन से रेसलर WWE को लीड करेंगे। WWE भी इन बातों का ध्यान रखता है कि वो आने वाले समय के लिए तैयार रहे। ताकि फैंस उनके साथ लगातार जुड़े रहे। यही कारण है कि हमे आए दिन कहानियां काफी रोमांचक देखने को मिलती है। डेव मेल्टजर के अनुसार, रिया रिप्ले, जैकब फातु और ब्रॉन ब्रेकर भविष्य में WWE के मुख्य चेहरे हो सकते हैं। WWE इन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। रिया विमेंस डिवीजन को लीड करेंगी, वहीं फातु और ब्रेकर पुरुषों के मेन इवेंट में दिखेंगे।
आजकल WWE में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक जैसे रेसलर टॉप पर हैं। लेकिन समय के साथ नए चेहरों को आगे आना होता है। डेव मेल्टजर की रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर की रिपोर्ट के अनुसार, WWE रिया रिप्ले, जैकब फातु और ब्रॉन ब्रेकर को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
- रिया रिप्ले 2017 में WWE में शामिल हुईं थीं। उनकी उम्र 28 साल है। वह कई बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने जनवरी में WWE Raw के नेटफ्लिक्स प्रीमियर में WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि, बाद में वह टाइटल इयो स्काई से हार गईं। लेकिन मामी को उसके बाद भी कई टाइटल के मौके मिले हैं। रेसलमेनिया 41 और WWE इवोल्यूशन के मेन इवेंट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
- जैकब फातू को WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए सोलो सिकोआ के खिलाफ रीमैच मिलने वाला है। WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी का मानना है कि फातू में WWE का टॉप बेबीफेस बनने की क्षमता है। रिकिशी, फातू के चाचा हैं। रिकिशी का कहना है कि फातू एक दिन WWE के चहेते स्टार बन सकते हैं।
- ब्रॉन ब्रेकर को सेथ रॉलिंस, पॉल हेमैन और ब्रॉन्सन रीड के साथ जोड़ा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे उन्हें अगले दो दशकों तक WWE का चेहरा बनने में मदद मिलेगी। ब्रेकर दो बार WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और दो बार NXT चैंपियन रह चुके हैं। अब वह मेन इवेंट में आने की तैयारी कर रहे हैं।
WWE इन तीनों रेसलरों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। रिया रिप्ले विमेंस डिवीजन में अपना दबदबा बनाए रखेंगी, जबकि जैकब फातु और ब्रॉन ब्रेकर पुरुषों के मेन इवेंट में धमाल मचाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि ये तीनों रेसलर WWE को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।



