नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान जिन दो खिलाड़ियों की कमी क्रिकेट फैंस ने महसूस की, वे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली। इस सीरीज में कोहली की कमी महसूस करने वालों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हैं। शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुझे इस सीरीज के दौरान कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई। लेकिन, इस टेस्ट मैच में जितनी कमी महसूस हुई, उतनी कभी नहीं हुई।’
उन्होंने लिखा, ‘उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति, उनकी शानदार बल्लेबाजी, शायद कुछ और ही नतीजा देती। क्या अब उनके संन्यास की घोषणा करने में बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी जरूरत है।’ शशि थरूर के सोशल मीडिया पोस्ट से स्पष्ट होता है कि करोड़ों आम क्रिकेट फैंस की तरह वह भी चाहते हैं कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें।



