Spread the love

नई दिल्ली: WWE के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमैन के फिर से साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब 20 सितंबर, 2025 को हुए स्मैकडाउन के एपिसोड में लेसनर ने खुद इस बात का इशारा दिया। जिसके बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

पॉल हेमैन से मिले ब्रॉक लेसनर

शो की शुरुआत में ही ब्रॉक लेसनर ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू के लिए पीछे जा रहे अनाउंसर माइकल कोल को कंधे पर उठाया और रिंग में ले जाकर F5 मूव दे दिया। जब कोरी ग्रेव्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो लेसनर ने उन्हें भी F5 मारकर घायल कर दिया। लेसनर ने गुस्से में रिंग के आसपास की चीजों को भी नुकसान पहुंचाया।

इसके बाद, लेसनर बैकस्टेज की ओर गए, जहां उनकी मुलाकात पॉल हेमैन से हुई। हेमैन के साथ ब्रोंसन रीड और ब्रॉन ब्रेकर भी थे। लेसनर ने हेमैन को देखकर मुस्कुराया और कहा ‘हमें बात करनी चाहिए।’ यह कहकर वह वहां से चले गए। लेसनर का यह बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि हेमैन ने रेसलमेनिया 38 में लेसनर को धोखा देकर रोमन रेंस का साथ दिया था

सैथ रॉलिंस को हो सकता है नुकसान

अगर यह जोड़ी फिर से बनती है, तो इसका असर सैथ रॉलिंस पर भी पड़ सकता है, जिनके साथ हेमैन अभी काम कर रहे हैं। ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमैन की जोड़ी WWE के इतिहास में काफी सफल रही है। फैंस सोशल मीडिया पर इस संभावित मिलन को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या यह सिर्फ एक इशारा था या WWE एक नई और धमाकेदार स्टोरीलाइन की शुरुआत कर रहा है। आने वाले हफ्तों में इस सवाल का जवाब मिलने की उम्मीद है।