अहमदाबाद: पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी तो उसका इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का होगा। अब तक 12 मैचों में 18 अंक ले चुकी टाइटंस प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के 17 अंक हैं और शीर्ष दो के लिये मुकाबला रोचक है। टॉप-2 पर रहने वाली टीम को फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलते हैं। यही वजह है कि गुजरात के लिए जीत अहम है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
कैसी होगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आईपीएल 2025 में काफी हाई स्कोरिंग रही है। इस मैदान पर कुल 11 पिच हैं। लेकिन ज्यादातर मुकाबले तेज पिच पर ही हुए हैं। 5 मैचों में अब तक 6 बार यहां 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। सबसे छोटा स्कोर 159 रन रहा है, जो गुजरात के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था। गुजरात और लखनऊ का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग देने को मिल सकता है। दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है और यही वजह है कि पिच एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है।



