Spread the love

नई दिल्ली: इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान उसे विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है।

पोप ने ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह एक युवा टीम है लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों में बहुत गहराई और प्रतिभा है। इसलिए उनके पास बहुत से युवा खिलाड़ी हैं। बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके नए कप्तान शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन उनके पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।’