Spread the love

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव करीब दो महीने पहले प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे। एक बार फिर उस मुलाकात का वीडियो चर्चा में आ गया है। दरअसल इस वीडियो में महाराज जी राजपाल ने जो कुछ कहा था, उसे लेकर अब लोग कह रहे हैं कि लगता है उन्हें एक्टर के साथ होनेवाली इस मुसीबत का एहसास पहले ही हो गया था।

दिसंबर 2025 में राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज से मिले थे और अब लोग इस वीडियो पर अपना विचार रख रहे हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि प्रेमानंद महाराज जी को शायद एक्टर के साथ आनेवाली मुसीबतों का एहसास था।चेक बाउस केस में फंसे राजपाल यादव ने 5 फरवरी तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। जेल जाने से पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और अब उनके पास कोई और रास्ता भी नहीं। हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अलग-अलग इंडस्ट्री के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।महाराज के साथ मुलाकात के इस वीडियो में उनके सामने जमीन पर हाथ जोड़े बैठे राजपाल इस वीडियो में कहते हैं, ‘महाराज दद्दाजी श्री पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री थे। 2020 में ब्रह्मलीन हुए तो 99 में हमें दीक्षा लेने का सौभाग्य मिला तो लगातार सवा करोड़ पार्थिव यज्ञ निर्माण महारुद्र यज्ञ स्वाहा 5 करोड़, दद्दाजी ने 131 यज्ञ विश्व कल्याण के लिए कहा। हम तो अभिनय करते रहे और दादाजी के साथ रहे।’

प्रेमानंद जी महाराज कहते दिखते हैं, ‘जीवन का तो लाभ यही बच्चा है कि हमारे चित्त भगवान से सो रहे हैं क्योंकि जीवन में कभी-कभी विपत्तियां आती हैं, कभी-कभी दुख आते हैं, कभी अपनों से बिछोह होता है। फिर कभी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थ की समस्या, व्यवहार में कई समस्या, हमारी उन समस्याओं के समय हमको कोई संभाल सके वो केवल भगवान हैं। इंसान तो आप खाते-पीते हैं अच्छे तो हाथ मिलाएगा और कल समस्या में फंस जाएंगे तो देखेगा कि राजपाल आ रहा तो साइड में हो जाएगा। कि वो कहीं हमसे बात न कर ले, कहीं हमसे कुछ कह न दे। समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं इसलिए उनका स्मरण जरूर करते रहो।’

उन्होंने कहा था, ‘नाम जप करते रहो और जीवन को आनंदमय बनाओ, हर विपत्ति, हर दुख से लड़ना सीखो, हारना नहीं।’ इसके बाद राजपाल ने कहा था, ‘हमारे स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज जी हैं। कल उन्होंने संदेश दिया कि महाराज जी के चरणों में जा रहे तो हो ये बात जरूर बोलिएगा कि महाराज जी ने साबित किया है कि शास्त्र ठीक कहता है कि ईश्वर है, आपको देखकर ये पूरा प्रमाणित हो गया कि ईश्वर है।’

वो आगे कहते हैं, ‘मैं बहुत कुछ बोलना चाहता था लेकिन अब कुछ आ ही नहीं रहा है।’ राजपाल की ये बातें सुनते ही महाराज के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग जोर से ठहाके मारने लगते हैं। राजपाल कहते हैं, ‘मैं सोच रहा था कि आपसे बहुत बात करूंगा क्योंकि इतने दिनों से, हमारी श्रीमति जी हैं राधा, उनके लेकर साथ चलते हैं, अब वो झगड़ा करेंगी कि आप अकेले … अगली बार आपका आखशीर्वाद मिले श्रीमति जी साथ हों।’

बता दें कि आज यानी 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। यह मामला 2010 में आई उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है, जो फ्लॉप रही थी और इसी के बाद से राजपाल यादव कर्ज में डूब गए। कहा गया कि अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। बाद में कंपनी ने उनपर पैसे न चुकाने और चेक बाउंस के मामले को लेकर केस फाइल कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने हालिया फैसले में कहा कि यादव को उनके खिलाफ दर्ज सातों मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना है और निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास पहले जमा की गई राशि शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी की जाए।