वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से वापसी के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पहली बार सामने आए और अंतरिक्ष में फंसे रहने के अपने अनुभवों पर बात की। अंतरिक्ष यात्रियों से जब 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पिछले साल 5 जून को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनके बोइंग स्टारलाइनर स्पेसशिप में तकनीकी समस्याओं का पता चला था। इसके बाद वापसी को टाल दिया गया था।