Spread the love

अवनीत कौर ने साल 2022 से ही अपनी लाइफ में किसी मिस्ट्री मैन को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने वैलंटाइंस डे पर अपनी तस्वीर के जरिए टेडिंग की खबरों को हवा दे दी है। हालांकि, अवनीत ने फौरन वो तस्वीर सोशल मीडिया से हटा दी।

अवनीत कौर प्यार में हैं! डिलीट की गई उस तस्वीर में अवनीत कौर ने किसी का हाथ थाम रखा था। पहले तो उन्होंने वैलंटाइंस डे पर सरेआम प्यार का इजहार किया और फिर अपनी वो पोस्ट डिलीट कर डाली। बताया जा रहा है कि ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि राघव शर्मा हैं।

कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि ये राघव शर्मा कौन हैं?

हालांकि, भले अवनीत ने वो फोटो डिलीट कर दी लेकिन अब चर्चा है कि क्या एक्ट्रेस राघव शर्मा को डेट कर रही हैं? वैलेंटाइन डे पर शेयर की गई इस तस्वीर को लेकर फैन्स में इसी बात को लेकर चर्चा है। अब कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि ये राघव शर्मा कौन हैं? बताया जा रहा है कि राघव देसी म्यूजिक फैक्ट्री के को-फाउंडर हैं, जो साल 2022 से अवनीत के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं।

अवनीत ने सबूत मिटाने की कोशिश की

एक्ट्रेस ने पहले तो पोस्ट किया लेकिन इसे लेकर शुरू होते बवाल को देखते हुए उन्होंने ये सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि तब तक ये झलक चारों तरफ फैल चुकी थी। उस तस्वीर में अवनीत डाइनिंग टेबल के दूसरी तरफ बैठे एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं और जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट किया लोगों ने स्क्रीनशॉट रख लिए थे।

फैन्स बोले- ओह, यहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट हो रहा है

एक यूजर ने उस तस्वीर के साथ लिखा, ‘ओह, यहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट हो रहा है, लेकिन ये लड़का कौन है?’ हालांकि अवनीत ने अपनी डिलीट की गई पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया था। पिछले काफी समय से अवनीत की राघव संग डेटिंग की अफवाहें रही हैं।

राघव शर्मा कौन हैं?

देसी म्यूजिक फैक्ट्री (DMF) के को-फाउंडर राघव शर्मा ने ‘Yimmy Yimmy’, ‘La La La’, ‘Mud Mud Ke’ और ‘Pehli Pehli Baarish’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा राघव, Play DMF में वाइस-प्रेसिडेंट भी हैं।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ के रहे प्रड्यूसर

इतना ही नहीं राघव सबसे यंग प्रड्यूसर भी कहे जाते हैं जिन्होंने पिछले साल 2025 की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अंशुल गर्ग के DMF बैनर तले बनाया था। अपनी इस फिल्म को लेकर राघव ने कहा था, ‘ये सिर्फ एक फिल्म नहीं… ये मेरे दिल का हिस्सा है। मेरे लिए ये एक सपना पूरा होने जैसा है।’ यहां ये भी बता दें कि दोनों में किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर अब तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ रही सरप्राइज हिट

यहां ये भी बता दें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (2025) बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सरप्राइज हिट साबित हुई। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली थी।