नई दिल्ली: दफ्तर में कभी-कभी ऐसा होता है। किसी व्यक्ति या मशीन की भूल से किसी कर्मचारी को वेतन के मद में बहुत ज्यादा पैसे मिल जाते हैं। ऐसी स्थिति में कर्मचारी या तो पैसे रख लेता है या उसके बारे में दफ्तर को सूचित करता है। अमेरिका में मिशिगन के वेन काउंटी में ऐसी ही एक अजीब घटना हुई। एक कर्मचारी को गलती से बहुत ज़्यादा पैसे मिल गए। यह गलती payroll विभाग से हुई थी। कर्मचारी ने इसकी सूचना दफ्तर को दी। बाद में जिम्मेदार कर्मचारी की नौकरी चली गई।
13 करोड़ से भी ज्यादा का वेतन
यह घटना बीते मई महीने की है। उस महीने में एक कर्मचारी को $1.6 मिलियन का चेक मिला। भारतीय रुपये में ये लगभग 14 करोड़ बैठता है। WXYZ चैनल 7 की रिपोर्ट के अनुसार, ये गलती एक supervisor की वजह से हुई। असल में, कर्मचारी को तनख्वाह में बढ़ोतरी मिली थी। उसके supervisor जब कंप्यूटर में जानकारी डाल रहा था, तो उसने गलती से कर्मचारी ID नंबर को hourly rate की जगह लिख दिया। इस वजह से इतना बड़ा पेमेंट हो गया।
कर्मचारी ईमानदार था
अच्छी बात ये रही कि कर्मचारी ईमानदार था। उसे जैसे ही वेतन के मद में इतने पैसे मिले, उसके होश उड़ गए। पहले तो उसने सोचा कि वेतन में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बाद में उसे लगा कि इसमें कोई गड़बड़ है। फिर उसने अगले ही दिन अपने supervisor को इस बारे में बताया। कर्मचारी पिछले 20 सालों से काउंटी में काम कर रहा है।