Spread the love

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में कपल से कई बार उनके दूसरे बेबी के बारे में पूछा गया। अभिषेक जब रितेश देशमुख के शो ‘केस तो बनता’ में आए थे, तो भी सवाल किया गया। उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस पर अभिषेक शरमा गए थे।