Spread the love

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार 30 पुरुष क्रिकेटर्स को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस बार ए प्लस कैटेगिरी को हटा दिया गया है। ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और सिर्फ रविंद्र जडेजा को ही रखा गया है। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी डिमोशन हुआ है।

दोनों दिग्गज ग्रेड बी में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल को ग्रेड सी में रखा गया है। इस बात से पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा खुश नहीं हैं।

अक्षर पटेल को लेकर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अक्षर पटेल को और क्या करना होगा वो सब पाने के लिए जिसको वो डिजर्व करते हैं? थ्री फॉर्मेट प्लेयर, एक फॉर्मेट में उपकप्तान हैं। ग्रेड सी?’ बता दें कि अक्षर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। वह मौजूदा भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में अहम हिस्सा हैं।

आकाश चोपड़ा ने इन प्लेयर्स को लेकर भी उठाया सवाल

आकाश चोपड़ा ने इसके अलावा भी सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि केएल राहुल, हार्दिक पंंड्या और कुलदीप यादव को ग्रेड ए में क्यों नहीं रखा गया। अर्शदीप सिंह के ग्रेड सी में होने पर भी सवाल उठाए।

2025-26 के लिए इन प्लेयर्स को मिला बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड ए- शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह।
ग्रेड बी-रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल।
ग्रेड सी-रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा।