नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का एक्शन जारी है। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल हुई थीं। इसमें 12 का सफर समाप्त हो गया है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ने सुपर-8 में जगह पक्की की है। सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को ग्रुप-1 में रखा है। वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं। सभी टीम अपने ग्रुप की टीम से एक-एक मुकाबला खेलेगी। टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीम को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।



