Spread the love

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच जंग में बिचौलिया बना पाकिस्तान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान से तिलमिला उठा है। भारत विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि भारत पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं बन सकता है। उन्होंने यह बयान ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान दिया, जब उनसे पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर पूछा गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जयशंकर के बयान पर नाराजगी जताई है।

गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी गहरी हताशा को दिखाता है। अंद्राबी ने कहा, ‘सबसे पहले, हम भारतीय बयान को उसी तिरस्कार के साथ खारिज करते हैं जिसका वह हकदार है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जब तर्क कम पड़ जाते हैं, तो उस जगह को भरने के लिए अपशब्दों का सहारा लिया जाता है। पाकिस्तान इस तरह के मेगाफोन वाले ड्रामे में विश्वास नहीं रखता है। हमारा नजरिया संयम और मर्यादा पर आधारित है, न कि बयानबाजी की अति पर।’