Spread the love

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कल यानी सोमवार को 4 दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे। उनका प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा और तीनों बच्चों- इवान, विवेक और मिराबेल भी भारत आए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। इसके बाद वेंस परिवार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गया और वहां करीब 1 घंटे रुका।

वेंस करीब 6:30 बजे PM से मिलने 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे थे, जहां PM ने उन्हें रिसीव किया। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।