नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंपायरों को नया काम दिया है। बल्लेबाजी के लिए आने वाले बल्लेबाजों को पहले अपना बैट चेक कराना होता है। इस मामले में रोहित शर्मा से लेकर तमाम बल्लेबाजों के बैट चेक पास हो चुके हैं तो केकेआर के सुनील नरेन और एनरिक नॉर्त्जे का बैट चेक में फेल हुआ। कई बार बल्लेबाज इसे लेकर थोड़ा झुंझलाते दिखे, लेकिन नियम तो नियम। हर किसी को इसे फॉलो करना होगा। अंपायर इसे काफी कड़ाई से पालन भी कर रहे हैं।



