Spread the love

सूरजपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 की घोषणा किये जाने के उपरांत आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी/बूथ लेवल एजेण्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुये विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार (ईआरओ लेवल पर) 03 नवंबर तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारी एवं बूथ लेवल एजेण्ट को प्रशिक्षण का पूर्ण किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सर्व विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।