Spread the love

चेन्नई: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मुश्किल दौर से गुजर रही है। बड़े-बड़े सूरमाओं से भरी टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। पांच बार की आईपीएल विजेता सीएसके ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी, लेकिन बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हार गई। इन हारों में एक बात समान रही है। सीएसके लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही है। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एमएस धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर धोनी कप्तानी नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें युवाओं को मौका देना चाहिए।