दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दिया था। रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद बोर्ड को एक नए अध्यक्ष की खोज है। फिलहाल राजीव शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में बोर्ड के लिए काम कर रहे हैं। अब रिपोर्ट में सामने आया है कि एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।
कौन बनेगा बीसीसीआई का नया अध्यक्ष?
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इस पद के लिए एक शीर्ष खिलाड़ी पर विचार कर रहा है। सौरव गांगुली 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। उनके बाद 1983 विश्व कप विजेता रोजर बिन्नी आए। बिन्नी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान एक स्थायी नियुक्ति पर फैसला किया जाएगा।



