तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका की सेना इस हफ्ते के अंत तक ईरान पर भयानक हमला करने के लिए तैयार है। हालांकि अंतिम फैसला डोनाल्ड ट्रंप को लेना है, लेकिन उन्हें हमले के बारे में सारी जानकारियां दे दी गई हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में वाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप को हमले को लेकर कई सारी ब्रीफिंग्स दी गई हैं। हर एक डिजाइन में ईरान को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि हमले के डिजाइन में ईरान के शीर्ष अधिकारियों की हत्या करना, शीर्ष सैन्य अधिकारियों की हत्या करना शामिल है, ताकि ईरान में सत्ता परिवर्तन किया जा सके। इसमें कहा गया है अमेरिकी सेना एक साथ ईरान के सैन्य, सरकारी अधिकारी और ईरान के परमाणु केन्द्रों पर हमला करेगी। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की फैक्ट्रियां भी शामिल होंगी
डोनाल्ड ट्रंप को हर एक हमले को लेकर सारी जानकारियां दे दी गई हैं। लेकिन आखिरी फैसला राष्ट्रपति को लेना है। अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैसला नहीं लिया है कि ईरान पर हमला करने की इजाजत देंगे या नहीं। लेकिन अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर्स के बीच ईरान पर हमले को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है। वहीं सीएनएन ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि ट्रंप ने अकेले में मिलिट्री कार्रवाई के पक्ष और विपक्ष में बहस की है और सलाहकारों और सहयोगियों से पूछा है कि सबसे अच्छा तरीका क्या है।
जिनेवा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरानी अधिकारियों की बातचीत हुई है। करीब साढ़े 3 घंटे की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। ईरान के टॉप निगोशिएटर ने कहा कि दोनों पक्ष "गाइडिंग प्रिंसिपल्स के एक सेट" पर सहमत हुए हैं, हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि "अभी भी बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा होनी बाकी है।" जबकि वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि ईरान से "अगले कुछ हफ्तों में" अपनी बातचीत की स्थिति के बारे में और जानकारी देने की उम्मीद है, लेकिन उन्होंने इस बारे में बात नहीं की, कि क्या ट्रंप उससे पहले हमले का आदेश देंगे या नहीं।ईरान पर हमले का भारत पर क्या होगा असर?



