नई दिल्ली: 9 सितंबर यानी आने वाले बुधवार से टी20 एशिया कप का आगाज होने वाला है। इस मेगा एसीसी इवेंट के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है। जहां वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। बता दें कि एशिया कप में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी करेंगे जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। 10 सितंबर को टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी। वहीं पाकिस्तान से महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है।
अब एशिया कप में भी भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा हो रही है। कौन खेलेगा, कौन बाहर बैठेगा… इस बात पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, अब भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सुनील गावस्कर ने अपने बयान में क्या कहा?
सुनील गावस्कर ने कुछ मीडिया पर्सन ने बातचीत करते हुए कहा, ‘अगर आप संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को लेकर जा रहे हो, तो आप उनको रिजर्व में नहीं रख सकते। हां, यह किसी भी सिलेक्शन कमेटी के लिए अच्छा सिरदर्द है कि आपके पास दो बैटर हैं। सैमसन तो नंबर 3 पर और नंबर 6 पर भी फिनिशर की तरह बैटिंग कर सकते हैं।’



