भारतीय सिनेमाई संगीत की बेइंतहा सुरीली सिंगर श्रेया घोषाल एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि श्रेया ने मुंबई में अपने लिए एक नया आलीशान आशियाना खरीदा है। मुंबई में सिंगर ने यह प्रीमियम अपार्टमेंट अपने माता-पिता शमीष्ठा घोषाल और बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है। वर्ली इलाके में मौजूद इस अपार्टमेंट की कीमत ₹29.70 करोड़ बताई जाती है। 42 साल की श्रेया का यह नया घर 2,750.28 Sqft का है, जिसके साथ तीन डेडिकेटेड पार्किंग भी है। सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की जज श्रेया घोषाल अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह हर साल प्लेबैक सिंगिंग, स्टेज शोज और टीवी शोज से करीब ₹10 से ₹12 करोड़ की कमाई करती हैं।
प्रॉपर्टीज की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘स्क्वायर यार्ड्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया घोषाल के इस नए अपार्टमेंट के रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह अपार्टमेंट वर्ली ‘गोदरेज ट्रिलॉजी’ में स्थित है। इस घर का कारपेट एरिया 2,430.06 Sqft और टोटल बिल्ट-अप एरिया 2,750.28 Sqft है।
प्रॉपर्टीज की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘स्क्वायर यार्ड्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया घोषाल के इस नए अपार्टमेंट के रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह अपार्टमेंट वर्ली ‘गोदरेज ट्रिलॉजी’ में स्थित है। इस घर का कारपेट एरिया 2,430.06 Sqft और टोटल बिल्ट-अप एरिया 2,750.28 Sqft है।
16 साल की उम्र में ‘देवदास’ से बॉलीवुड डेब्यू
श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को बिस्वजीत घोषाल और शमीष्ठा घोषाल के जन्म हुआ। उनके पिता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। श्रेया ने 16 साल की उम्र में रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ में हिस्सा लिया था। यहीं से संजय लीला भंसाली की मां की नजर उनपर पड़ी और फिर फिल्म ‘देवदास’ से श्रेया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें ‘बैरी पिया’, ‘डोला रे डोला’ जैसे 5 गाने गाए, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें मिलीं।
श्रेया घोषाल की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत में श्रेया घोषाल की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹240 करोड़ है। उनकी सालाना आय लगभग ₹10 से ₹12 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा प्लेबैक सिंगिंग से आता है। साथ ही वह देश और विदेशों में होने वाले प्रमोशनल टूर, कॉन्सर्ट और लाइव परफॉर्मेंस से भी अच्छी कमाई करती हैं।
श्रेया घोषाल की फीस
कुछ अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया घोषाल हर गाने के लिए लगभग ₹25 लाख फीस वसूलती हैं। वह भारत में सबसे अधिक फीस लेने वाली फीमेल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। अपने करियर में अब तक 5 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली श्रेया को 4 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड, 2 तमिलनाडु स्टेट अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 10 फिल्ममेयर अवॉर्ड साउथ मिल चुके हैं।
श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया घोषाल लाइव शोज करने के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। बताया जाता है कि उनकी यह फीस परफॉर्मेंस कितने देर तक होगी उस पर निर्भर है। अमूमन वह एक लाइव शो के लिए ₹50 लाख से ₹70 लाख फीस लेती हैं। जबकि एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही एक समारोह में परफॉर्म करने के लिए उन्होंने ₹1.60 करोड़ भी चार्ज किए थे।
टीवी रियलिटी शोज से भी होती है कमाई
पलेबैक सिंगिंग के अलावा, श्रेया घोषाल कई म्यूजिक रियलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’, ‘म्यूजिक का महा मुकाबला’, ‘X फैक्टर इंडिया’ और ‘इंडियन आइडल’ और ‘इंडियन आइडल जूनियर’ शामिल हैं।
श्रेया घोषाल के पास कोलकाता और मुंबई में पहले से हैं घर
बताया जाता है कि श्रेया ने रियल एस्टेट में इससे पहले भी कई निवेश किए हुए हैं। खबरों के मुताबिक, उनके पास कोलकाता और मुंबई, दोनों ही शहरों के पॉश इलाकों में पहले से घर मौजूद हैं। अब उन्होंने वर्ली में ये एक और नया घर खरीदा है।
श्रेया घोषाल के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
श्रेया घोषाल भी बाकी सेलेब्रिटीज की तरह गाड़ियों का शौक रखती हैं। उनके पास लग्जरी BMW 5 सीरीज, Audi Q7, Range Rover Sport और Mercedes-Benz S-Class जैसी कारें हैं।
श्रेषा घोषाल की नेट वर्थ और कमाई का ब्योरा:
- नेट वर्थ: 2026 की शुरुआत तक, अनुमानित ₹185 करोड़ से ₹240 करोड़ के बीच।
- गाने के लिए फीस: रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे हर गाने के लिए लगभग ₹25 लाख लेती हैं।
- लाइव कॉन्सर्ट फीस: लाइव कॉन्सर्ट शो के लिए वे लगभग ₹50 लाख से ₹70 लाख कमाती हैं।
- सालाना कमाई: प्लेबैक सिंगिंग, वर्ल्ड टूर और टीवी पर आने से उनकी सालाना आय लगभग ₹10–₹12 करोड़ होने का अनुमान है।
- रियलिटी टीवी: ’इंडियन आइडल’ जैसे बड़े शो में वे एक हाई-पेड जज के तौर पर काम करती हैं।
- संपत्ति और कार कलेक्शन: श्रेया के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें मर्सिडीज-बेंज S-Class, BMW 5 Series, Range Rover Sport और Audi Q7 शामिल हैं। मुंबई के वर्ली इलाके में नए आलीशान अपार्टमेंट के अलावा उनके पास कोलाकात और मुंबई में पहले से भी घर हैं।



