जी.एस.भारती 9669966562
भोपाल कुठार। राजधानी भोपाल के ग्राम कुठार में आज से सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया है, जिसे लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
यह कथा कार्यक्रम ग्राम में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। कथा वाचन का शुभारंभ पंडित श्री दुवेश भार्गव जी द्वारा किया गया, जिनके मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान करने के लिए सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को श्रद्धा भाव से सुना और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। यह श्रीराम कथा आगामी सात दिनों तक निरंतर चलेगी।



