Spread the love

जयपुर: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने नाम परिवर्तन को लेकर बड़ा आदेश दिया है। नए जिले डीग में भजनलाल सरकार ने कस्बा नगर का नाम परिवर्तित कर दिया है। अब सरकार के आदेश के अनुसार, इस गांव को ‘ब्रज नगर’ के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह आदेश अब सार्वजनिक रूप से घोषित कर दिया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर को नाम परिवर्तन को लेकर सभी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए है।

डीग का कस्बा नगर अब ‘ब्रजनगर’ के नाम से जाना जाएगा

नए जिले डीग में कस्बा नगर के नाम परिवर्तन को लेकर सरकार ने यह बढ़ा फैसला लिया है। इसके तहत राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 16 के तहत सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मांगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद अब सरकार ने कस्बा नगर का नाम परिवर्तित कर दिया है। इसके अनुसार, अब नवसृजित नाम ब्रज नगर होगा। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जहां अब सभी राजस्व अभिलेखों में ब्रज नगर का नाम दर्ज किया जाएगा।

रिकॉर्ड में परिवर्तन के लिए कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार ने ब्रज नगर नया नाम घोषित करने के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। अब सभी राजस्व रिकॉर्ड में यह नाम दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर डीग जिले के कलेक्टर को यह जिम्मेदारी सौंप गई है, जो अब भू अभिलेख संशोधन का कार्य, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरी करवाएंगे। सरकार ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि तुरंत प्रभाव से सभी अभिलेख राजस्व रिकॉर्ड और प्रशासनिक दस्तावेजों में ब्रज नगर का नाम दर्ज किया जाए।