Spread the love

राजधानी भोपाल के ग्राम कुठार में 18 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर….

जी.एस. भारती | 9669966562

भोपाल जिले के हुजूर तहसील अंतर्गत ग्राम कुठार में 18 जनवरी 26 को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां आज पूर्ण जोश के साथ शुरू हो गईं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह भोजपुर से महेश जी राठौर ,जिला संघ चालक कामता प्रसाद तिवारी एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया, जहां सनातन संस्कृति की रक्षा एवं हिन्दू एकता पर जोर दिया गया भूमि पूजन से शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ, जिसमें संघ कार्यवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने जयकारों से स्थान को गुंजायमान कर दिया। तैयारियों में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
प्रमुख चर्चाएंसम्मेलन में हिन्दू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक जागरण एवं संघ शताब्दी वर्ष के संकल्प पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश जी राठौर ने युवाओं एवं ग्रामीणों को संगठन की प्रेरणा दी।
आयोजन का महत्वयह सम्मेलन भोपाल संभाग में चल रही हिन्दू जागरण श्रृंखला का हिस्सा है, जो 18 जनवरी को भव्य रूप लेगा। ग्रामीणों ने सकल हिन्दू समाज की एकता का संकल्प लिया। समिति ने सभी वर्गों से सहभागिता का आह्वान किया