Spread the love

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कद छोटी टीम देखते ही दो इंच और ऊंचा हो जाता है। यह हमको नामीबिया के खिलाफ देखने को मिला। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबादी और फील्डिंग तीनों ही अच्छी तरह से किया। लेकिन पाकिस्तान को अक्सर ऐसा छोटी टीमों के खिलाफ ही करता देखा गया है। कभी-कभी तो छोटी टीमें भी पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर देती हैं।

हालांकि नामीबिया के खिलाफ ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान ने 102 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर गई। लेकिन भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इसके बावजूद पाकिस्तान टीम को गजब ट्रोल कर दिया।

पाकिस्तान के इरफान पठान ने यूं लिए मजे

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमेंटरी पैनल का हिस्सा हैं। वह ब्रॉडकास्टिंग टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान और नामीबिया का मैच पूरा होने के बाद इरफान पठान ने ऐसी बात की है, जोकि पाकिस्तानियों को सुनकर मिर्ची लगेगी। इरफान पठान ने कहा कि, ‘पाकिस्तान लोअर रैंकिंग टीम के खिलाफ काफी शानदार टीम है।’ इसकी वीडियो ब्रॉडकास्टर के ऑफीशियल पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर भी की गई है।

हालांकि इरफान की यह बात गलत तो नहीं है। अब तक इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने चार मुकाबले खेले हैं चार में से तीन मैच उन्होंने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीते हैं। सिर्फ एक मुकाबला उनका दुनिया की बेस्ट टी20 टीमों में से एक भारत के साथ हुआ। उसी में पाकिस्तान की पोल खुल गई। भारत ने उनको एकतरफा मुकाबले में 61 रन से रौंदा।

सुपर 8 में होगा पाकिस्तान का असली टेस्ट

सुपर 8 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। तीनों ही टीमें पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने का दम रखती हैं। 21 फरवरी से सुपर 8 की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ ही होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जैसा प्रदर्शन पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ किया है, वैसा ही प्रदर्शन हमको पाकिस्तान से सुपर 8 में भी देखने को मिलेगा या भारत की तरह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका भी इनकी पोल खोल देंगी।