Spread the love

भोपाल। आज से लगभग 10 वर्ष पहले कहा जाता था कि हमारी सेहत कंपकपाते हाथों में है। कारण, अधिकर डॉक्टर 50 वर्ष से अधिक आयु थे। इनमें कोई सर्जरी करता था तो कोई एनेस्थीसिया देता था। अब हालत बदले हैं। लगातार नए डॉक्टरों की भर्ती के चलते युवा चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है।

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर सहित द्वितीय श्रेणी के कार्यरत सभी नियमित डॉक्टर-अधिकारियों में 48 प्रतिशत के करीब 40 वर्ष से कम आयु के हैं। कुल 3243 में से लगभग 1556 इस आयु समूह के हैं। आयुष विभाग में युवा डॉक्टरों की संख्या अधिक है। द्वितीय श्रेणी के कुल 1167 पदों में से 991, 40 वर्ष से कम आयु वाले हैं। यह आंकड़ा नियमित अधिकारी-कर्मचारियों का है। यह जानकारी 31 मार्च 2025 की स्थिति में विधानसभा में प्रस्तुत प्रशासनिक क्षेत्र में नियोजन रिपोर्ट में सामने आई है।