Spread the love

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों चर्चा में हैं। इसका कारण उनका तीसरा विवाह है। उनकी दोनों पूर्व पत्नी इस समय प्रदेश में ही कलेक्टर हैं। अब तीसरा विवाह मंत्रालय में कार्यरत आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से किया है।

अवि प्रसाद मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हैं और प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुके हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।उनका पहला विवाह मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुआ लेकिन रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला और सहमति से विवाह विच्छेद हो गया। रिजु वर्तमान में शाजापुर जिले में कलेक्टर हैं।

अवि का दूसरा विवाह भी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुआ, वह आंध्रप्रदेश कैडर से थीं। उन्होंने विवाह के बाद अपना कैडर परिवर्तित कराकर मध्य प्रदेश करा लिया। चार वर्ष तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। मिशा अभी रतलाम जिले की कलेक्टर हैं।

अब अविह प्रसाद ने तीसरा विवाह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से किया है, जो मध्य प्रदेश मंत्रालय में उप सचिव हैं। दोनों का विवाह गत् 11 फरवरी को हुआ।

अवि भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रहे। उन्होंने बैंकिंग सेवा में रहते संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, उनकी पत्नी अंकिता मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली हैं। दोनों का विवाह कूनो नेशनल पार्क के रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें दोनों के परिवार के लोग ही शामिल हुए।