Spread the love

नई दिल्ली: इसी साल फरवरी में धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने नए रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। चहल ने साल 2020 में कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा से शादी की थी। हालांकि, अब उनका नाम मशहूर आरजे और एक्ट्रेस मैहवश के साथ नाम जुड़ रहा है। चहल और मैहवश ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।