Spread the love

यपुर: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि SIR प्रक्रिया को लेकर राजस्थान समेत कई राज्यों में काम जारी है। इसी बीच राजस्थान की सियासत में नया उबाल आ गया है। दरअसल, गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दो पोस्ट किए थे। इसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ के आरोप लगाए थे, इसके बाद सियासी पारा पर उफान पर है।

जानिए क्या लिखा था गहलोत ने

बता दें कि 15 जनवरी 2026 को अशोक गहलोत ने 2 एक्स पोस्ट कर यह दावा किया था कि अनजान व्यक्तियों द्वारा फॉर्म-7 भरकर कांग्रेस समर्थकों के नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि BLOs पर दबाव डाला जा रहा है और इनकार करने वाले अधिकारियों को तबादलों की धमकी दी जा रही है।

गहलोत ने आगे लिखा कि उनके खुद के निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा में भी ऐसी कोशिशें हुई हैं। गहलोत ने अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि’सरकारें आती-जाती रहती हैं, नियम विरुद्ध काम करने वालों पर कार्रवाई होगी।

मंत्री गोदारा ने किया पलटवार

इस पर अब कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने पटलवार किया है। गोदारा ने गहलोत को उनके ओएसडी (OSD) के पुराने आरोपों की याद दिलाते हुए संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का मुद्दा उठाया है। आज सुबह शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने अशोक गहलोत के बयानों पर जवाबी हमला किया। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती रही है।