कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब स्ट्राइक रेट की वजह से हमेशा आलोचना होती है। इसी वजह से उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर को बैटिंग के लिए उतरने का मौका नहीं मिला। बाबर अभी टीम के लिए चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। नामीबिया खिलाफ मैच में जब टीम का दूसरा विकेट गिरा तो तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। इसी वजह से बाबर की जगह ख्वाजा नफे को भेजा गया। उनके बाद शादाब खान उतर रहे। बाबर डक आउट में पैड पहने इंतजार करते रह गए।
बाबर आजम पर क्या बोले माइक हेसन?
शनिवार से टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है। इससे पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम का बचाव किया है। हेसन ने कहा, ‘देखिए टीम को इसी रोल की जरूरत है और बाबर को यह बात अच्छी तरह पता है। मुझे लगता है कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है।’हेसन ने आगे कहा- हमें लगता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन खिलाड़ी है, खासकर अगर हम थोड़ी मुश्किल में हों। जैसा कि हमने अमेरिका के खिलाफ देखा, एक बार जब वह जम जाता है तो वह अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा सकते हैं। हमने एशिया कप के बाद बाबर को एक खास रोल के लिए वापस बुलाया।’



