Spread the love

बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड से टकराव दशकों से चर्चा का विषय रहा है। बीते वर्षों में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने बॉलीवुड को झकझोर दिया। हाल ही में, जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी ने सबको चिंता में डाल दिया है। गोलीबारी के तुरंत बाद, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। इन सबके बीच, ‘सत्या’ फेम फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। आरजीवी ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के इंडस्ट्री पर पड़े प्रभाव को याद किया।

राम गोपाल वर्मा ने हमले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने गोलीबारी की घटना से पहले क्या हुआ, इसकी जांच पर भी जोर दिया। राम गोपाल वर्मा ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, ‘सबसे पहले, गोलीबारी की घटना से पहले एक प्री-रन हुआ होगा, जिसके बारे में सिर्फ रोहित ही बता सकता है, है ना? ठीक है। तो क्या रोहित को फिरौती के लिए कोई फोन आया था? वह कुछ नहीं बता रहा है। तो हमें कैसे पता चलेगा कि हमले का स्रोत क्या है?’

अंडरवर्ल्ड पर बोले राम गोपाल वर्मा

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ‘देखिए, हमें क्या पता, ये बस किसी का मजाक हो; हमें सच में कुछ पता नहीं। किसी नामी आपराधिक संगठन का इस तरह सामने आना मुमकिन ही नहीं है। बिश्नोई की जड़ें भी दूसरे राज्य में हैं, मुंबई में नहीं।’

प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी को मारने की कोशिश हुई

90 के दशक में अंडरवर्ल्ड की धमकियों और घटनाओं को याद करते हुए राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, ‘जब ये सब 97-98 में होता था, तो मुझे लगता है कि ये सब एक आंदोलन जैसा था। मतलब, पैमाने के हिसाब से, ये कोई अलग-थलग घटना नहीं थी। जी हां, हर कोई खतरे में था। हर वो शख्स जो कुछ भी करता था।’