# khabarbharat24.co.in ## Posts - [ग्राम पंचायत कुठार में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह](https://khabarbharat24.co.in/baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-jayanti-was-celebrated-with-great-pomp-and-show-in-gram-panchayat-kuthar/): ग्राम पंचायत कुठार में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह कुठार। आज ग्राम पंचायत कुठार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मीना जी ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके महान विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और - [महिला आरक्षण पर PM की महिलाओं के नाम चिट्‌ठी](https://khabarbharat24.co.in/pms-letter-to-women-on-womens-reservation/): नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देश की महिलाओं के नाम एक लेटर लिखा है। इसमें मोदी ने कहा कि अगर 2029 में लोकसभा और अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी ज्यादा मजबूत और जीवंत हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं, तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। भारत की बेटियों से उस चीज के लिए हमेशा इंतजार करने को नहीं कहा जा सकता, जो उनका हक है। X पर - [I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार:बंगाल चुनाव से 10 दिन पहले ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई](https://khabarbharat24.co.in/i-pac-director-vinesh-chandel-arrested-ed-takes-action-in-coal-scam-10-days-before-bengal-elections/): नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने I-PAC के डायरेक्टर और को-फाउंडर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोमवार शाम दिल्ली में पकड़ा गया। ED की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चुनावी रणनीति बनाती है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव से 10 दिन पहले हुई यह - [तमिलनाडु BJP का घोषणापत्र जारी: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, 3 फ्री गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन](https://khabarbharat24.co.in/tamil-nadu-bjp-manifesto-released-2000-per-month-for-women-3-free-gas-cylinders-and-interest-free-loans/): चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें महिलाओं के लिए 2000 रुपये, साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री देने का वादा किया। जेपी नड्डा ने चुनावों से पहले बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस कार्यक्रम में नड्डा के अलावा तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलिसाई सौंदरराजन और बीजेपी नेता के अन्नामलाई मौजूद थे। कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने तमिलनाडु नव वर्ष के मौके पर विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का फैसला लेकर एक अच्छा कदम उठाया है।बीजेपी का घोषणा पत्र जारी दरअसल चेन्नई में बीजेपी के - [बंगाल में श्रेया और अक्षय की शादी में 'बिन बुलाए मेहमान' बने पीएम मोदी, फिर कपल से मांगी माफी, जानिए वजह](https://khabarbharat24.co.in/pm-modi-becomes-an-uninvited-guest-at-shreya-and-akshays-wedding-in-bengal-later-apologizes-to-the-couple-find-out-why/): सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए शादीशुदा जोड़े से माफी मांगकर सभी को चौंका दिया। माफी क्यों मांगी, यह भी बड़ा दिलचस्प है। पिछले 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कारण मेफेयर टी रिज़ॉर्ट में शादी का जश्न मना रहे नए शादीशुदा कपल श्रेया और अक्षय को थोड़ी परेशानी हुई। जब पीएम को इसका पता चला तो उन्होंने खुले तौर से माफी मांगने जैसा अप्रत्याशित कदम उठा लिया। बीजेपी ने X पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना की जानकारी दी। पीएम मोदी पश्चिम - [नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़:शोरूम के बाहर कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं](https://khabarbharat24.co.in/violent-protests-in-noida-350-factories-vandalized-cars-torched-outside-showroom-150-vehicles-damaged/): नोएडा, नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं। पुलिस - [केजरीवाल बोले-जज RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में गईं](https://khabarbharat24.co.in/kejriwal-says-judge-attended-event-organized-by-rss-linked-outfit/): नई दिल्ली, अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हाईकोर्ट जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से दिल्ली शराब घोटाला केस से हटने (रिक्यूज) की फिर मांग की। उन्होंने कोर्ट में डेढ़ घंटे दलीलें रखीं। उन्होंने कहा, मुझे पहले से ही दोषी माना जा रहा है। जस्टिस शर्मा के आदेशों में एक पैटर्न दिखता है, जिसमें ED और CBI के हर तर्क को स्वीकार किया जाता है। केजरीवाल ने कहा- जस्टिस शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हो चुकी हैं। इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम ने जस्टिस शर्मा को हटाने की कुल 10 वजह - ['भारत ने ईरान संकट के बीच निभाई दोस्‍ती', जयशंकर के दौरे से पर बोले UAE के मंत्री, तेहरान को होर्मुज पर चेताया](https://khabarbharat24.co.in/india-stood-by-as-a-friend-amidst-the-iran-crisis-uae-minister-on-jaishankars-visit-warns-tehran-over-hormuz/): दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के विदेश राज्य मंत्री शेख शखबूत बिन नाहयान अल नाहयान ने एस. जयशंकर के हालिया अबू धाबी दौरे को खास बताया है। जयशंकर के दो दिन के यूएई के दौरे पर उन्होंने कहा कि यह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के करीबी तालमेल को दिखाता है। भारत और यूएई के हिंद महासागर में साझा हितों पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही ईरान युद्ध से बनी स्थिति और खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने पर उन्होंने चिंता जताई है। शेख शखबूत बिन नाहयान ने विऑन के साथ इंटरव्यू में कई मुद्दों पर - [होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका से भिड़ने के मूड में चीन! नाकेबंदी को धता बताकर निकाला ऑयल टैंकर, अब क्या करेंगे ट्रंप?](https://khabarbharat24.co.in/china-in-the-mood-to-confront-the-us-in-the-strait-of-hormuz-oil-tanker-sails-through-defying-the-blockade-what-will-trump-do-now/): बीजिंग: चीन के एक तेल टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया है। शिपिंग डाटा के आधार पर मंगलवार सुबह पता चला है कि अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में शामिल चीनी टैंकर रिच स्टैरी ने होर्मुज जलडमरूमध्य का रूट अपनाया है। चीन के जहाज के इस रूट से निकलने ने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि अमेरिका ने सोमवार से होर्मुज की नाकेबंदी कर दी है। चीन ने होर्मुज को ब्लॉक करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के तुरंत बाद ही कह दिया था कि वह इसे नहीं मानेगा। चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक नई चुनौती पेश की - ['अमेरिका ने 20 साल कहा, ईरान 5 पर हुआ राजी,' इस्लामाबाद में तेहरान के परमाणु सपने पर अड़ गए थे दोनों पक्ष, नहीं हुई डील](https://khabarbharat24.co.in/the-us-pushed-for-20-years-iran-agreed-to-5-both-sides-stood-their-ground-in-islamabad-over-tehrans-nuclear-ambitions-no-deal-was-reached/): वॉशिंगटन: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई वार्ता के फेल होने में कथित तौर पर ईरान का परमाणु कार्यक्रम अहम वजह बना है। बातचीत में अमेरिका की ओर से ईरान से यूरेनियम संवर्धन पर 20 साल की रोक स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा गया। ईरान ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया। ईरानी डेलीगेशन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह इस मामले में पांच साल से ज्यादा फ्रीज करने की बात नहीं मानेगा। ऐसे में यह मुद्दा बातचीत में अहम अड़चन बन गया। अमेरिकी अखबार एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में अमेरिका ने ईरान के - [ईरान के खिलाफ युद्ध था प्रिंस MBS का मकसद, सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते के गोपनीय दस्तावेज लीक](https://khabarbharat24.co.in/war-against-iran-was-prince-mbss-objective-confidential-documents-of-saudi-pakistan-defense-agreement-leaked-2/): इस्लामाबाद: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पिछले साल सितंबर में हुए सीक्रेट रक्षा समझौते के कुछ दस्तावेज लीक कर दिए गये हैं। जिस वक्त अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच इस्लामाबाद में शांति समझौते पर बैठक चल रही थी उस वक्त सऊदी अरब ने अचानक ये खुलासा कर दिया कि पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमान और दूसरी सैन्य संपत्तियां रियाद पहुंची हैं। सऊदी ने ये भी बताया कि ‘ये सैन्य तैनाती रियाद और इस्लामाबाद के बीच पिछले साल हुए एक रक्षा समझौते का नतीजा है।’ इस समझौते को अब मौजूदा क्षेत्रीय युद्ध और सऊदी अरब में सैन्य व ऊर्जा ठिकानों - [भारत के पड़ोस में क्‍या हो रहा है? मिजोरम से सटे म्‍यांमार के इलाके में 3 भारतीयों को पकड़ा फिर बेरहमी से हत्या](https://khabarbharat24.co.in/war-against-iran-was-prince-mbss-objective-confidential-documents-of-saudi-pakistan-defense-agreement-leaked/): नेपीडा: भारत के लिए पड़ोसी देश म्यांमार से बुरी खबर आई है। म्यांमार में एक घटनाक्रम में तीन भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गई है। इन तीनों को मार्च में पीडीए समूह के लड़ाकों ने पकड़ा था। इस गिरफ्तारी के करीब एक महीने के बाद तीनों की मौत की बात सामने आई है। म्यांमार में भारतीयों की हत्या नई दिल्ली की चिंता बढ़ा सकता है। म्यांमार का बड़ा हिस्सा फरवरी 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से गृहयुद्ध की चपेट में हैं। देश के सैन्य जुंटा के खिलाफ कई सशस्त्र समूह लड़ रहे हैं। द डिप्लोमेट ने अपनी रिपोर्ट - [मोहसिन नकवी फैला रहे भारत के बारे में झूठ, PSL में क्राउड बैन पर बोले- पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें](https://khabarbharat24.co.in/mohsin-naqvi-spreads-lies-about-india-on-the-psl-crowd-ban-he-remarks-long-queues-at-petrol-pumps/): नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गलियारों में अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। मार्च 2026 में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ऐलान किया था कि पूरा टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेला जाएगा और इसे केवल लाहौर और कराची तक ही सीमित रखा जाएगा। नकवी ने इसके पीछे मिडल ईस्ट में चल रहे क्षेत्रीय संघर्षों के कारण पैदा हुए ईंधन संकट का हवाला दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से ऊर्जा बचाने के लिए यात्रा कम करने का अनुरोध किया है। अपने ही बयान - [वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल रिकॉर्ड? इस सीरीज के लिए टीम इंडिया हो सकते हैं शामिल](https://khabarbharat24.co.in/will-vaibhav-suryavanshi-break-sachin-tendulkars-international-record-he-could-be-included-in-team-india-for-this-series/): नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने विशेषज्ञों की लगातार मांग और आईपीएल 2026 में वैभव के विस्फोटक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए वैभव का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अगर वह इस दौरे पर डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर - [ईशान किशन ने इन 2 प्लेयर्स को माना असली मैच विनर, डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को क्या कह दिया?](https://khabarbharat24.co.in/ishan-kishan-hails-these-two-players-as-the-real-match-winners-but-what-did-he-say-about-abhishek-sharma-who-got-out-for-a-duck/): हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त देने के बाद डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन की तारीफ की। हिंगे और शाकिब ने अपने डेब्यू मैच में चार-चार विकेट झटके। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट किया। जैसी उम्मीद थी गेंदबाजों ने वही किया- ईशान किशन ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 - [तिलकरत्ने दिलशान ने किए खाटू श्याम के दर्शन, श्रीलंका के क्रिकेटर को कभी अहमद शहजाद ने कहा था- इस्लाम अपना लो, जन्नत मिलेगी](https://khabarbharat24.co.in/tillakaratne-dilshan-visits-khatu-shyam-sri-lankan-cricketer-once-told-by-ahmed-shehzad-embrace-islam-and-you-will-attain-paradise/): नई दिल्ली: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान इन दिनों अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मिक शांति और आध्यात्मिक यात्रा के लिए चर्चा में हैं। क्रिकेट की चकाचौंध से दूर दिलशान का यह नया अवतार उनके जीवन के एक ऐसे पहलू को उजागर करता है जो आस्था और विश्वास से गहराई तक जुड़ा हुआ है। हाल ही में भारत दौरे पर आए दिलशान ने खेल के मैदान जैसी ही ऊर्जा अब भक्ति के मार्ग पर दिखाई। दिलशान ने किए खाटू श्याम के दर्शन अपनी इस भारत यात्रा के दौरान दिलशान ने देश के प्रसिद्ध मंदिरों में - [मैंने कहा था कि पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा, प्रफुल्ल हिंगे का खुद पर कॉन्फिडेंस तो देखिए](https://khabarbharat24.co.in/i-said-i-would-dismiss-vaibhav-suryavanshi-on-the-very-first-ball-just-look-at-prafull-hinges-self-confidence/): हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया। हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने मुकाबले में 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। प्रफुल्ल ने डेब्यू के बार में लिखकर रखा था प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल की पारी के पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले बॉलर - [आज का आईपीएल मैच, 14 अप्रैल 2026: आईपीएल में आज सीएसके का मुकाबला](https://khabarbharat24.co.in/todays-ipl-match-april-14-2026-csks-match-in-the-ipl-today/): चेन्नई: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार यानी आज एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ होगी। सीएसके ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए जीत का खाता खोला है।चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार रहा था। टूर्नामेंट में अब तक पहली बार सीएसके की सलामी जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी थी। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े थे। संजू बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक लगाया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज - [इंडियन आर्मी के सपने से IPL में ड्रीम डेब्यू तक, 4 विकेट लेकर तोड़ी RR की कमर,](https://khabarbharat24.co.in/from-his-dream-in-the-indian-army-to-his-dream-debut-in-the-ipl-he-broke-rrs-back-by-taking-4-wickets/): नई दिल्ली: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2026 का एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे बिहार के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। 21 साल के इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4/24 के आंकड़े दर्ज किए जिसकी बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान पर 57 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। साकिब के साथ-साथ एक और डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे ने भी इतिहास रचा जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में - [नीदरलैंड की एविएशन कंपनी KLM रॉयल डच एयरलाइन के CEO और COO के खिलाफ भारत में FIR का आदेश](https://khabarbharat24.co.in/order-issued-in-india-for-fir-against-ceo-and-coo-of-dutch-aviation-company-klm-royal-dutch-airlines/): बेंगलुरु: परिवार के सदस्यों के साथ इकट्ठे छुट्टी मनाना बेहद खुशी और मस्ती का पल होता है। लेकिन सपरिवार छुट्टी मनाने का कार्यक्रम किसी साउथ अमेरिकी देश में हो तो मजा दूना हो जाता है। एक व्यक्ति ने इसी तरह का कार्यक्रम बनाया था। पूरी बुकिंग हो गई थी। परिवार के साथ वह एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन एयरलाइन ने पूरे परिवार को फ्लाइट में बैठने नहीं दिया। यही नहीं, पूरे परिवार को रेड फ्लैग्ड (Red Flagged) भी कर दिया जिससे बाद के विदेश भ्रमण में सभी को काफी दिक्कत हुई। वह कोर्ट पहुंच गए और कोर्ट की तरफ से - [ईरान की अर्थव्यवस्था पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमेरिकी नाकेबंदी से हर दिन होगा नुकसान](https://khabarbharat24.co.in/a-surgical-strike-on-irans-economy-the-us-blockade-will-inflict-daily-losses/): नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने पर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है। इस रास्ते से गुजरने वाले ईरानी जहाजों को रोका जा रहा है। इस नाकेबंदी के कारण ईरान को रोजाना 435 मिलियन डॉलर (करीब 4058 करोड़ रुपये) का नुकसान होने का अनुमान है। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर टूट सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार से इस नाकेबंदी की शुरुआत कर दी है। वॉल स्ट्रीट जरनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका उद्देश्य ईरान के कैश फ्लो (नकदी - [LIC का बड़ा धमाका, 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर मुफ्त, बोर्ड ने दी पहले बोनस इश्यू को मंजूरी](https://khabarbharat24.co.in/lics-big-announcement-get-one-free-share-for-every-share-held-board-approves-first-ever-bonus-issue/): नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। साल 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह पहली बार है जब कंपनी बोनस इश्यू ला रही है कंपनी ने बताया कि बोनस शेयर पाने के लिए रिकॉर्ड डेट जल्द घोषित की जाएगी। जो निवेशक उस तारीख तक शेयर होल्ड करेंगे, वही इसके पात्र होंगे। रिकॉर्ड डेट पर निवेशकों के पास मौजूद हर 1 शेयर के बदले 1 अतिरिक्त शेयर - [तीन कंपनियों ने बनाया है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे](https://khabarbharat24.co.in/three-companies-have-built-the-delhi-dehradun-expressway/): नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसे दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जाता है। पीएम मोदी के उद्घाटन के साथ ही 213 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी करीब ढाई घंटे में पूरी होगी। अभी देहरादून पहुंचने में करीब 6 घंटे लगते हैं। इस एक्सप्रेसवे को तीन कंपनियों ने मिलकर बनाया है। इसे बनाने में 12000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। यह कॉरिडोर - [दुनिया की 'तेल नली' पर कब्जा! होर्मुज में अमेरिका की भारी नाकेबंदी, भारत पर क्या पड़ेगा असर?](https://khabarbharat24.co.in/seizing-control-of-the-worlds-oil-lifeline-massive-us-blockade-in-the-strait-of-hormuz-what-will-be-the-impact-on-india/): नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही को लेकर स्थिति गंभीर हो गई है। अमेरिका ने ईरान बंदरगाह पर नाकेबंदी की बात कही है। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड और ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की चेतावनियों ने वैश्विक तेल बाजार में हलचल पैदा कर दी है। कल सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आया था। हालांकि आज मंगलवार को कीमतों में कुछ गिरावट आई। भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8:30 बजे ब्रेंट क्रूड 1.24% की गिरावट के साथ 98.13 डॉलर पर था। इस मार्ग की पूरी तरह से - [तेल का महाभंडार और क्लीन एनर्जी की रफ्तार, चीन ने जीत ली जंग, भारत के लिए सबक](https://khabarbharat24.co.in/vast-oil-reserves-and-the-momentum-of-clean-energy-china-has-won-the-battle-a-lesson-for-india/): नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों और उसके बाद हुए संघर्ष के कारण बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हुआ। इससे दुनिया भर के कई देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तेल और गैस की भारी कमी के चलते ऊर्जा की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। लेकिन, जहां कुछ देश इस संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, चीन अब तक इससे काफी हद तक अछूता नजर आया है। इसकी वजह है पिछले कई सालों से की जा रही उसकी तैयारी। इसका मकसद ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ विदेशी ताकतों पर निर्भरता को कम करना था। इस मामले में - [अम्बेडकर जयंती के अवसर पर है मंगलवार को राजपत्रित अवकाश, एनएसई और बीएसई में छुट्टी!](https://khabarbharat24.co.in/tuesday-is-a-gazetted-holiday-on-the-occasion-of-ambedkar-jayanti-nse-and-bse-will-remain-closed/): मुंबई: घरेलू शेयर बाजार NSE और BSE आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल 2014 को बंद हैं। आज बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती (Dr. Ambedkar Jayanti ) है। इस अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। मतलब कि इस दिन स्टॉक एक्सचेंज में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। यही नहीं, देश के सबसे बड़े नॉन-एग्री कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में भी दिन में कोई कारोबार नहीं होगा। लेकिन शाम में पांच बजे के बाद रात के 11:30 बजे तक कारोबार होगा। ये शेयर बाजार पूरी तरह से बंद बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शेयर बाजार या एनएसई - [इनकम टैक्स भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन, ITR फॉर्म में अब देने होंगे दो पते और दो मोबाइल नंबर](https://khabarbharat24.co.in/new-guidelines-for-income-tax-filers-itr-forms-now-require-two-addresses-and-two-mobile-numbers/): नई दिल्ली: पिछले हफ्ते जारी हुए नए इनकम टैक्स फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव उन सभी के लिए जरूरी हैं जो असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए 31 जुलाई 2026 तक अपना टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की योजना बना रहे हैं। ये फॉर्म वित्त वर्ष (FY) 2025-26 की कमाई के लिए हैं और इसमें आपको इनकम टैक्स के पुराने नियमों का ही पालन करना होगा। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक नए नोटिफाई किए गए सभी फॉर्म (ITR 1 से 7) में सबसे बड़ा बदलाव पते को लेकर है। फॉर्म के पार्ट-A में जहां टैक्स भरने वाले की निजी जानकारी जैसे - [आलिया भट्ट का रूटीन सुन चौंक गए सद्गुरु, पूछा- फिर आप जिएंगी कब? नींद को लेकर कही लाख टके की बात](https://khabarbharat24.co.in/sadhguru-was-astonished-upon-hearing-alia-bhatts-routine-and-asked-then-when-will-you-actually-live-he-also-shared-a-profound-insight-regarding-sleep/): हम में से कई लोग हैं, ज‍िन्‍हें नींद से बहुत प्‍यार है। कुछ ऐसी ही बात बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने भी की। लेकिन सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव के साथ उनकी इस बातचीत में ‘जिंदगी’ और ‘खुशमिजाजी’ को लेकर ऐसी बातें सामने आई हैं, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सद्गुरु के YouTube चैनल पर आलिया भट्ट ने माना कि उन्हें रात की अच्छी नींद बहुत पसंद है। लेकिन शायद उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि इस बारे में उनसे आगे जो सवाल पूछे जाएंगे, वो जीवन का दर्शन दे जाएंगे। सद्गुरु संग बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने नींद - ['है जवानी तो इश्क होना है' टीजर: वरुण धवन संग मृणाल-पूजा हेगड़े, लोग बोले- विटेंज यादें ताजा हो गईं](https://khabarbharat24.co.in/hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-teaser-mrunal-and-pooja-hegde-join-varun-dhawan-fans-say-vintage-memories-revived/): वरुण धवन और डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर यानी फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली इस फिल्म में AI का खूबसूरत इस्तेमाल हुआ है, जिसमें दो छोटे बच्चे आपस में बात करते हुए ये पता लगा लेते हैं कि उनकी मां तो अलग हैं लेकिन बाप एक ही है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए 1 मिनट 7 सेकंड का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। वरुण धवन की इस फिल्म का फर्स्ट लुक को देखकर लोग अभी से फिल्म की - [पलक तिवारी की सीरीज 'लुक्‍खे' की रिलीज डेट का ऐलान](https://khabarbharat24.co.in/release-date-announced-for-palak-tiwaris-series-lukkhe/): OTT के दर्शकों के लिए पंजाब की जमीन से दो दिलचस्‍प शोज आ रहे हैं। पहली है राश‍ि खन्‍ना, पलक तिवारी और रैपर किंग की नई वेब सीरीज ‘लुक्‍खे’, जो पंजाब की पृष्‍ठभूम‍ि पर बनी एक दिलचस्‍प म्‍यूजिकल-एक्‍शन-थ्र‍िलर है। यह एक 8 एपिसोड की सीरीज है, जहां रैप की दुनिया और बदले की आग है। दूसरी ओर, दिग्‍गज फिल्‍ममेकर महेश भट्ट पंजाब की मिट्टी से ‘असल धुरंधरों’ की कहानी के साथ एक नया और अनस्‍क्र‍िप्‍टेड टॉक शो लेकर आ रहे हैं। इसका नाम ‘पहचान’ है। यह शो ऐसे हीरोज के जज्बे को सलामी है, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्‍क‍ि - [आशा भोसले-लता मंगेशकर की याद में भाई बनाएंगे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, पोती जनाई का दादी के लिए पहला पोस्ट](https://khabarbharat24.co.in/in-memory-of-asha-bhosle-and-lata-mangeshkar-their-brother-to-build-asias-largest-hospital-granddaughter-zanai-shares-her-first-post-dedicated-to-her-grandmothers/): मंगेशकर परिवार की संगीत विरासत को अमर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने घोषणा की है कि वे अपनी दोनों बहनों दिवंगत लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जा रहे हैं। वहीं दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले ने भारी मन से पहला पोस्ट शेयर किया है। आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बातचीत में बातें करते हुए बताया कि इस नेक काम के लिए जमीन भी ले - ['अब मैं गालियां देता हूं', पीयूष मिश्रा की अनुराग कश्‍यप पर दो टूक, कहा- नसीरुद्दीन से रिश्‍ते खराब](https://khabarbharat24.co.in/now-i-hurl-abuses-piyush-mishras-blunt-remarks-on-anurag-kashyap-says-relationship-with-naseeruddin-has-soured/): बॉलीवुड एक्‍टर और सिंगर पीयूष मिश्रा जितने दमदार हैं, उतने ही दिलचस्‍प भी। वह अपनी बेबाक बयानी और जिंदगी को लेकर अपने खास विचारों के कारण अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। अब एक हालिया इंटरव्‍यू में 64 साल के एक्‍टर ने फिल्‍ममेकर-एक्‍टर अनुराग कश्‍यप और दिग्‍गज एक्‍टर नसीरुद्दीन शाह के साथ अपने तल्‍ख रिश्‍तों पर दो टूक जवाब दिया है। अनुराग की कल्‍ट फिल्‍म ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ में काम कर चुके पीयूष बड़े मजेदार अंदाज में कहते हैं ‘मेरी और अनुराग की नहीं बनती। मुझे जबरदस्‍त विरोध है उससे। वह बहुत ज्यादा बात करता है।’ नसीर साहब के साथ ‘मकबूल’ - [अक्षय कुमार बोले- बेटे आरव को 6 साल तक विद्या बालन से लगता रहा डर, वो उनकी आंखों में नहीं देखता था](https://khabarbharat24.co.in/akshay-kumar-said-my-son-aarav-was-afraid-of-vidya-balan-for-six-years-he-wouldnt-even-look-her-in-the-eye/): इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ वो प्रियदर्शन की इस फिल्म का प्रमोशन देश के अलग-अलग शहरों में जाकर कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय प्रमोशनल इवेंट में दिल्ली में नजर आए। उन्होंने अपने बेटे आरव और विद्या बालन की एक कहानी भी शेयर की। अक्षय कुमार प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने बताया कि यह ‘भूल भुलैया’ से कैसे अलग है। अक्षय ने एक किस्सा सुनाया - ['बॉर्डर 3' पर काम शुरू, सनी देओल की इमेज को लेकर बड़ी प्लानिंग, इस बार वीर वायुसेना पर बनेगी फिल्म](https://khabarbharat24.co.in/work-begins-on-border-3-major-plans-for-sunny-deols-image-this-time-the-film-will-focus-on-the-gallant-air-force/): सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 450 करोड़ वर्ल्डवाइड की सफल कमाई की और इसी के साथ जेपी फिल्म्स ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 329 करोड़ रुपये पार कमाई करने वाली इस फिल्म को लेकर 1997 में रिलीज पहली ‘बॉर्डर’ वाला क्रेज दिखा। ‘बॉर्डर 3’ तक लोगों में रियल-लाइफ हीरोइज्म वाले क्रेज़ को बरकरार देख प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने एक अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। इस फिल्म की कहानी में लीड रोल में सनी देओल ही रहेंगे, जिसपर काम शुरू होने - ['मुझे घर में पहलवान, पठान और मोटी बिल्ली कहते थे', आशा भोसले ने कहा था- उन्हें बुद्धि से कमजोर मानते थे सभी](https://khabarbharat24.co.in/they-used-to-call-me-pehlwan-pathan-and-fat-cat-at-home-asha-bhosle-once-said-everyone-considered-her-to-be-intellectually-weak/): हिंदी सिनेमा को सुरों से सजाने वाली आशा भोसले भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सदाबहार गाने हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके साथ काम करने वाले लोगों का मानना है कि आशा ताई हमेशा चेहरे पर मुस्कान और दिल से प्यार देने वाली सिंगर्स में से एक थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले बचपन में बहुत शरारती थी और यही कारण था कि उनकी बहन लता मंगेशकर उन्हें घर में पहलवान और मोटी बिल्ली कहकर बुलाती थीं। आशा भोसले और लता मंगेशकर के स्वभाव में जमीन-आसमान का अंतर था। जहां एक तरफ लता - [जनगणना में महिला का नाम बताने के लिए परिवार को बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग की गाइडलाइन](https://khabarbharat24.co.in/enumerators-cannot-compel-families-to-disclose-a-womans-name-during-the-census-home-department-guidelines/): भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी जनगणना को लेकर गृह विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी किसी परिवार के सदस्य को महिला का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। जनगणना के दौरान गलत जानकारी देने या कार्य में बाधा डालने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है, तो दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की सजा और आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। दो चरणों में होगी जनगणना राज्य में जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण एक से 30 मई - [नुकसान की भरपाई न करने से MP की 1200 राइस मिलों पर वित्तीय संकट, इनमें से 700 हो गई बंद](https://khabarbharat24.co.in/financial-crisis-grips-1200-rice-mills-in-mp-due-to-non-compensation-for-losses-700-of-them-have-shut-down-2/): भोपाल। मध्य प्रदेश का राइस मिल उद्योग इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। प्रदेश की करीब 1200 राइस मिलों में से लगभग 700 मिलें बंद हो चुकी हैं या बंद होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। मिलर्स का आरोप है कि सरकार द्वारा तय अपग्रेडेशन राशि, कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) और अन्य मदों की बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। बैंक ऋण, बिजली बिल, मजदूरी और अन्य खर्चों का भार उठाना मुश्किल हो गया है, जिससे बड़ी संख्या में मिलर्स डिफाल्टर हो रहे हैं। बकाया भुगतान न मिलने से - [नुकसान की भरपाई न करने से MP की 1200 राइस मिलों पर वित्तीय संकट, इनमें से 700 हो गई बंद](https://khabarbharat24.co.in/financial-crisis-grips-1200-rice-mills-in-mp-due-to-non-compensation-for-losses-700-of-them-have-shut-down/): भोपाल। मध्य प्रदेश का राइस मिल उद्योग इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। प्रदेश की करीब 1200 राइस मिलों में से लगभग 700 मिलें बंद हो चुकी हैं या बंद होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। मिलर्स का आरोप है कि सरकार द्वारा तय अपग्रेडेशन राशि, कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) और अन्य मदों की बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। बैंक ऋण, बिजली बिल, मजदूरी और अन्य खर्चों का भार उठाना मुश्किल हो गया है, जिससे बड़ी संख्या में मिलर्स डिफाल्टर हो रहे हैं। बकाया भुगतान न मिलने से - [MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: 8 नए वन स्टॉप सेंटर और UCC के लिए बनेगी विशेष कमेटी](https://khabarbharat24.co.in/major-decision-by-mp-cabinet-8-new-one-stop-centers-to-be-established-special-committee-to-be-formed-for-ucc/): भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णयों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और कानूनी सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। महिला सुरक्षा हेतु 8 नए वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने की मंजूरी दी गई है। ये सेंटर मैहर, मऊगंज, पांढुर्णा, धार के मनावर व पीथमपुर, इंदौर के लसूड़िया व - [खतरे में MP के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की पात्रता, मामले में सियासत शुरू, सीएम ने पुनर्विचार याचिका व अन्य विकल्पों पर विचार के दिए निर्देश](https://khabarbharat24.co.in/eligibility-of-over-15-lakh-teachers-in-mp-at-risk-political-controversy-erupts-over-the-issue-cm-directs-consideration-of-a-review-petition-and-other-alternatives/): भोपाल। मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों पर पात्रता की तलवार लटक रही है। इनमें वे शिक्षक शामिल हैं, जिनकी नियुक्तियां 2005 के पहले हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पात्रता परीक्षा लेने के निर्देश दिए हैं, जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि जब जो प्रविधान थे, उसके अनुरूप हमारी भर्ती हुई तो फिर हम परीक्षा क्यों दें। इस मामले पर प्रदेश में सियासत भी होने लगी है। कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने में जुट गई है होशंगाबाद सीट से भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी और पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार - [MP ने पूरा किया सर्विकल कैंसर रोधी टीका लगाने का लक्ष्य, देश में पहले नंबर पर रहा](https://khabarbharat24.co.in/mp-achieves-cervical-cancer-vaccination-target-ranks-first-in-the-country/): भोपाल। सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) रोधी टीकाकरण अभियान में मध्य प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। 28 फरवरी से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। प्रदेश में इस आयुवर्ग की अनुमानित संख्या आठ लाख है, जिनमें से 12 अप्रैल तक पांच लाख 86 हजार यानी 73 प्रतिशत किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। खास बात यह है कि केंद्र द्वारा निर्धारित छह लाख टीकाकरण का लक्ष्य भी प्रदेश ने समय रहते पूरा कर लिया है, जबकि - [मुख्यमंत्री निवास के पास डॉक्टर से हुई लूट में चौंकाने वाला खुलासा, अपनी महिला मित्र की साजिश का शिकार हुआ डॉक्टर](https://khabarbharat24.co.in/shocking-revelation-in-robbery-near-chief-ministers-residence-doctor-falls-victim-to-conspiracy-hatched-by-his-female-friend/): भोपाल। भोपाल के श्यामला हिल्स क्षेत्र में मुख्यमंत्री निवास के पास डॉक्टर से हुई लूट की वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर अपनी ही महिला मित्र की साजिश का शिकार हुए। उसी की योजना पर उसके साथियों ने डॉक्टर को लूटा। पुलिस ने लूट की सूत्रधार महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लूट में शामिल दो आरोपित अब भी फरार हैं। रेतघाट निवासी 27 वर्षीय आलिया खान, जो डॉ. मनोज वर्मा की परिचित थी, उनकी दिनचर्या और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी। उसने ही अपने साथियों को जानकारी दी कि - [मिडिल ईस्ट में बने युद्ध के हालात से डर रहे भोपाल के ट्यूरिस्ट, कैंसिल करवा रहे टूर पैकेज](https://khabarbharat24.co.in/tourists-from-bhopal-alarmed-by-the-escalating-conflict-in-the-middle-east-are-canceling-their-tour-packages/): भोपाल। मिडिल ईस्ट में बने युद्ध जैसे हालात का असर अब भोपाल के पर्यटन और एयर कनेक्टिविटी पर साफ नजर आने लगा है। दुबई-शारजाह जैसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए यात्रा करने वाले लोग अब अपने टूर पैकेज निरस्त करवा रहे हैं। इसका सीधा असर एयरलाइंस कंपनियों के फैसलों पर पड़ा है, जो मौजूदा अस्थिर माहौल में नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने से बच रही हैं। यही वजह है कि राजा भोज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर टलती नजर आ रही है। दो साल से इंतजार, सुविधाएं तैयार पर उड़ान नहीं राजा भोज एयरपोर्ट पर - [BMHRC में दम तोड़ रहीं इलाज की व्यवस्थाएं, बुजर्ग महिला को 4 महीने बाद की मिली MRI की डेट](https://khabarbharat24.co.in/healthcare-systems-at-bmhrc-are-crumbling-elderly-woman-receives-mri-appointment-scheduled-for-four-months-later/):  भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए बनाए गए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बीएमएचआरसी में इलाज की व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। यहां मरीजों को जांच के लिए इतनी लंबी तारीखें दी जा रही हैं कि मरीज की जान पर बन आए। ताजा मामला 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला नूरजहां का है, जिन्हें न्यूरोलाजी विभाग में एमआरआई के लिए सीधे चार महीने बाद की तारीख दे दी गई। बुजुर्ग मरीज शुगर, हाई बीपी और लगातार आने वाले दौरों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। नूरजहां 1 अप्रैल को जांच के लिए अस्पताल पहुंची थीं, जहां उन्हें 31 जुलाई की - [भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के विस्तार के लिए पहाड़ी काटकर बिछाया जा रहा पिलर का जाल, पुल पातरा के बाद जमीन के अंदर से जाएगी मेट्रो](https://khabarbharat24.co.in/to-facilitate-the-extension-of-the-bhopal-metros-orange-line-a-network-of-pillars-is-being-laid-by-cutting-through-a-hill-beyond-pul-patra-the-metro-will-run-underground/): भोपाल। भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के विस्तार का काम अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। पिछले काफी समय से बंद पड़े पुल बोगदा मार्ग पर अब मेट्रो के पिलरों को आकार देने का काम शुरू हो गया है।यहां पहाड़ी क्षेत्र की ढलान पर खोदाई पूरी होने के बाद अब लोहे के बड़े-बड़े जाल बिछाए जा रहे हैं। लिहाजा, यहां एलिवेटेड कॉरिडोर खड़ा नजर आने लगेगा। टनल के जरिए भोपाल रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी मेट्रो अहम बात यह है कि पुल बोगदा से लेकर पुल पातरा तक के इस हिस्से में पिलर बनाए जाएंगे। इसके बाद मेट्रो टनल के जरिए - [बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ](https://khabarbharat24.co.in/a-new-beginning-for-the-health-revolution-in-bastar-state-level-launch-of-atal-arogya-lab-in-sukma/): रायपुर, “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…” की भारतीय जीवनदृष्टि को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आधार बनेगी, जो विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को आधुनिक एवं सुलभ जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य शासन का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक तक उत्कृष्ट, किफायती और समयबद्ध स्वास्थ्य - [भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार](https://khabarbharat24.co.in/a-new-direction-for-wandering-steps-the-government-writes-a-story-of-development-through-rehabilitation-in-sukma/): रायपुर, नक्सल आतंक से लंबे समय तक प्रभावित रहे सुकमा में अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान - [माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का भव्य आयोजन](https://khabarbharat24.co.in/grand-event-my-bharat-budget-quest-2026/): रायपुर, नया रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी में आयोजित ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ एवं समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस राष्ट्रीय पहल ने युवाओं को बजट और नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया। देशभर से लगभग 30 हजार प्रतिभागियों में से चयनित 471 युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की व्यापकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि - [विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया](https://khabarbharat24.co.in/youth-play-a-pivotal-role-in-realizing-the-vision-of-viksit-bharat-2047-union-minister-shri-mansukh-mandaviya/): रायपुर, राष्ट्रीय-स्तरीय ‘MY Bharat Budget Quest’  के आयोजन में युवा मामले और खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया का वर्चुअल संबोधन में विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को समावेशी विकास तथा सतत विकास की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।  राज्य निदेशक (प्रभारी)  MY Bharat छत्तीसगढ़, युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार श्री अर्पित तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार  भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में, MY Bharat छत्तीसगढ़ द्वारा 13 अप्रैल 2026 को IIIT - [डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन](https://khabarbharat24.co.in/korba-district-to-witness-additional-development-through-dmf-minister-shri-lakhanlal-dewangan/): रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पूर्ण कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत - [कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को सर्वश्रेष्ठ सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार](https://khabarbharat24.co.in/agricultural-university-raipur-receives-national-award-for-best-soybean-research-center/): रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सोयाबीन) को राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023-2025 की मूल्यांकन अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह सम्मान राष्ट्रीय अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सोयाबीन) नेटवर्क के अंतर्गत प्रदान किया गया। यह पुरस्कार रायपुर केंद्र की बहुआयामी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया जिसमें अनुसंधान परीक्षण, वैज्ञानिक प्रकाशन, प्रजनन नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास, किसान संपर्क कार्यक्रम और बीज - [हर घर जल योजना: ग्राम छिबर्रा के 278 घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल](https://khabarbharat24.co.in/har-ghar-jal-scheme-clean-drinking-water-reaching-278-households-in-village-chhibarra/): रायपुर, महासमुंद जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा में हर घर जल के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण जनों के जीवन में खुशहाली आई है। 30 दिसंबर 2025 को ग्राम छिबर्रा ने हर घर जल प्रमाणीकरण पूर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। गांव के कुल 278 घरों में नल कनेक्शन प्रदान कर प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं आंगनवाड़ी जैसे सभी सार्वजनिक संस्थानों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे संपूर्ण गांव को स्वच्छ जल की सुविधा - [उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित](https://khabarbharat24.co.in/online-applications-are-invited-until-april-27-for-admission-to-colleges-operating-under-the-horticulture-university-and-kamdhenu-university/): रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग तथा दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के अंतर्गत संचालित 33 कृषि महाविद्यालयों, 04 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों, 17 उद्यानिकी महाविद्यालयों, 01 वानिकी महाविद्यालय, 01 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 01 पशु चिकित्सा महाविद्यालय, 01 दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 01 मत्स्य पालन महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले हेतु पी.ए.टी एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रवेश परीक्षाओं हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 है। - [विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान](https://khabarbharat24.co.in/honoring-the-hands-that-laid-the-foundation-of-development/): रायपुर, जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में  बीते दिनों निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विकास की रीढ़ कहे जाने वाले श्रमिकों का न केवल सम्मान किया गया, बल्कि उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस सम्मेलन में समूचे  बस्तर जिले के सुदूर अंचलों से आए बड़ी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा परिसर उनकी उत्साहजनक उपस्थिति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के - [बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः श्रीमती रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी](https://khabarbharat24.co.in/changed-life-increased-confidence-mrs-rajni-uike-became-lakhpati-didi/): रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की महिलाएं अब केवल घरेलू दायित्वों तक सीमित न रहकर स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हो रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बतारी की निवासी श्रीमती रजनी उइके की सफलता की कहानी इसी परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। श्रीमती रजनी उइके ने - [अवैध अतिक्रमण पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की सख्त कार्रवाई](https://khabarbharat24.co.in/chhattisgarh-state-forest-development-corporation-takes-strict-action-against-illegal-encroachment/): रायपुर, वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा लगातार अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पहल से वन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग रही है।  कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र भैंसाझार के रतनपुर सर्किल के जूनाशहर बीट के कक्ष क्रमांक PF/1621 में अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया। यहां श्री संतोष सोनी, निवासी रतनपुर द्वारा वन भूमि पर टीन और लोहे से अवैध शेड का निर्माण किया गया था। उपमंडल - [करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप-वित्त मंत्री श्री चौधरी](https://khabarbharat24.co.in/pusaurs-landscape-being-transformed-at-a-cost-of-crores-finance-minister-shri-chaudhary/): रायपुर, प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने पुसौर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन, पुष्पवाटिका उद्यान, चंदन तालाब सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण स्थल पर जाकर प्रत्यक्ष रूप से कार्यों की स्थिति देखना,  बुनियादी ढांचे का विकास कराना हम सभी की जिम्मेदारी है l उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधितों के - [मामा के बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला भांजा:हनीट्रैप से फंसाया](https://khabarbharat24.co.in/nephew-turns-out-to-be-mastermind-behind-kidnapping-of-maternal-uncles-son-lured-him-using-a-honeytrap/): दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया। इसके बाद किडनैपरों ने उसके पिता को वीडियो भेजकर 1 करोड़ की फिरौती मांगी। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित शख्स का सगा भांजा निकला। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपियों ने नाबालिग को किडनैप करने के लिए युवती का इस्तेमाल किया। इंस्टाग्राम पर लड़की ने मैसेज करके नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसे मिलने बुलाया और अपहरण कर लिया गया। यह मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र - [नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अर्जी खारिज की](https://khabarbharat24.co.in/major-blow-to-lalu-yadav-in-land-for-jobs-scam-supreme-court-dismisses-plea-to-quash-fir-2/): नई दिल्ली: बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाले ( Land For Job Scam) केस में अपने और परिवार के खिलाफ दर्ज FIR से जुड़ी कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका पूरा मामला कुछ ऐसे है कि सुप्रीम कोर्ट ने आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने जमीन के बदले नौकरी मामले - [होर्मुज नाकाबंदी: दुनिया की सबसे शक्तिशाली नेवी का प्लान, कैसे मुकाबले करेगा ईरान, कौन कितना ताकतवर?](https://khabarbharat24.co.in/the-hormuz-blockade-the-plan-of-the-worlds-most-powerful-navy-how-will-iran-counter-it-and-who-holds-the-greater-power/): वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की फ्री आवाजाही शुरू कराने के लिए एक प्लान बनाया है। ये प्लान है- होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी करना। ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमला शुरू करने के बाद इस अहम ऊर्जा जलमार्ग को चोक कर दिया था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नेवी ने यहां अपना कंट्रोल बनाए रखा है और गुजरने वाले जहाजों को 20 लाख डॉलर का भारी टोल देना पड़ रहा है। तमाम दबावों के बावजूद अमेरिका इस रास्ते को खुलवा नहीं पाया है। ईरान ने बंद कर रखा है होर्मुज - [नेपाल के लिए गले की फांस बने चीनी विमान, ड्रैगन के कर्ज जाल में फंसा बालेन शाह का देश, बीजिंग की दोस्ती में लुटा](https://khabarbharat24.co.in/chinese-aircraft-become-a-millstone-around-nepals-neck-balen-shahs-nation-trapped-in-the-dragons-debt-trap-ruined-by-beijings-friendship/): काठमांडू: नेपाल ने कभी बड़ी उम्मीद से घरेलू एयरलाइंस के बेड़े को मजबूत करने के लिए चीन में बने विमानों पर भरोसा किया था, लेकिन अब यह इसके लिए सिरदर्द साबित हो गए हैं। पांच सालों से काठमांडू हवाई अड्डे पर चीन में बने विमानों का एक झुंड बेकार पड़ा है। यह अब एक बोझ बन गया है। इन विमानों की मौजूदगी अब एक ऐसी मुश्किल बन गई है, जिसे देश की सरकारी कंपनी नेपाल एयरलाइंस बार-बार कोशिशों के बावजूद हल नहीं कर पाई है। नेपाल की सत्ता संभालने वाले बालेन शाह को भी अब इन विमानों की चुनौतियों से जूझना - [लेबनान में कितनी ताकतवर है हिज्बुल्लाह? सरकार से ज्यादा मजबूत पकड़, इजरायल के साथ संघर्ष की पूरी कहानी](https://khabarbharat24.co.in/how-powerful-is-hezbollah-in-lebanon-a-stronger-grip-than-the-government-the-full-story-of-the-conflict-with-israel/): बेरूत: इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हिज्बुल्लाह और इजरायल डिफेंस फोर्स के बीच लगातार हमले न केवल सीमा को अस्थिर कर रहे है, बल्कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए नाजुक युद्धविराम को भी खतरे में डाल रहे है। हालिया हमलों में भारी जनहानि हुई है और कूटनीतिक प्रयास दबाव में है। सवाल यह है कि यह टकराव इतना पुराना क्यों है और अब अचानक इतना गंभीर क्यों हो गया? यह संघर्ष कितना पुराना है? इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष 1948 से शुरू माना जाता है, जब लेबनान ने अरब देशों के - [नेतन्याहू के वफादार के चीफ बनने से इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद में फूट, कौन हैं रोमन गोफमैन, क्या है विवाद?](https://khabarbharat24.co.in/rift-in-israels-mossad-as-netanyahu-loyalist-becomes-chief-who-is-roman-gofman-and-what-is-the-controversy/): तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मिलिट्री सेक्रेटरी मेजर-जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद के अगले प्रमुख के तौर पर मंजूरी दे दी है। गोफमैन 2 जून को डेविड बार्निया की जगह देश के शीर्ष जासूसी प्रमुख का पदभार संभालेंगे। बार्निया का पांच साल का कार्यकाल इसी दिन पूरा हो रहा है। रोमन गोफमैन के नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद नेतन्याहू ने उनकी तारीफ करते हुए कहा "वह (गोफमैन) एक बेहतरीन अधिकारी हैं, साहसी और रचनात्मक हैं जिन्होंने पूरे युद्ध के दौरान लीक से हटकर सोचने का नजरिया और जबरदस्त सूझबूझ का प्रदर्शन किया है।" नेतन्याहू ने - ['ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे', ट्रंप का बड़ा बयान, बोले-'वो बात करें या ना करें फर्क नहीं पड़ता'](https://khabarbharat24.co.in/we-will-not-allow-iran-to-build-nuclear-weapons-trumps-major-statement-says-it-doesnt-matter-whether-they-talk-or-not/): वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि ‘उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि पाकिस्तान में शांति वार्ता नाकाम होने के बाद ईरान बातचीत की टेबल पर लौटता है या नहीं।’ फ्लोरिडा से लौटने के बाद मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे वापस आते हैं या नहीं। अगर वे वापस नहीं आते हैं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है।" हालांकि ट्रंप ने एक बार फिर से साफ शब्दों में कहा है कि ‘ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने नहीं - [होर्मुज बनाम सिंगापुर स्‍ट्रेट, ईरान पर नकेल कस सकता है भारत का पड़ोसी देश, भारतवंशी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी](https://khabarbharat24.co.in/strait-of-hormuz-vs-strait-of-singapore-indias-neighbor-could-tighten-the-squeeze-on-iran-indian-origin-foreign-minister-issues-warning/): सिंगापुर: सिंगापुर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान से कोई भी बातचीत नहीं की जाएगी। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने ये बात देश की संसद में कही है। उन्होंने कहा है कि ‘सिंगापुर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग के लिए बातचीत नहीं करेगा क्योंकि ऐसा करने से अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांत कमजोर होंगे।’ पिछले मंगलवार यानि 7 अप्रैल को संसद सदस्य फदली फौजी की तरफ से संसद में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए बालाकृष्णन ने जोर देकर कहा ‘ऐसे जलमार्गों से गुजरना एक अधिकार है कोई विशेषाधिकार नहीं।’ सिंगापुर - [RCB की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रजत पाटीदार ने लिस्ट में मचाई खलबली](https://khabarbharat24.co.in/top-5-fastest-half-centuries-for-rcb-rajat-patidar-shakes-up-the-list/): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हमेशा से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रही है जिसके बल्लेबाजों ने मैदान पर कई बार रनों का तूफान खड़ा किया है। आईपीएल के इतिहास में इस टीम की ओर से ऐसे कई भयंकर अर्धशतक देखने को मिले हैं जिन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। हाल के सीजनों में रोमारियो शेफर्ड और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाकर दिग्गज क्रिस गेल के पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती दी है। आइए नजर डालते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर जिन्होंने आरसीबी के लिए सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने का - [RCB की जीत पर विजय माल्या की खुशी का ठिकाना नहीं, MI को हराने के बाद कहा- खिलाड़ियों ने मुंबई में दहाड़ मारी](https://khabarbharat24.co.in/vijay-mallya-is-overjoyed-at-rcbs-victory-after-defeating-mi-he-remarked-the-players-roared-in-mumbai/): मुंबई: आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। आरसीबी ने घर में घुसकर मुंबई की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस आरसीबी की इस धमाकेदार जीत ने टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या को भी गदगद कर दिया है। माल्या ने सोशल मीडिया पर इस जीत का जश्न मनाते हुए टीम की जमकर तारीफ की। माल्या इस पूरे ही सीजन में अबतक आरसीबी के मैचों के बाद प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। विजय माल्या ने जाहिर की खुशी विजय माल्या ने ट्वीट करते हुए आरसीबी के खिलाड़ियों - [IPL का एक और रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम, MI के खिलाफ कोई नहीं कर पाया ऐसा, धीमी पारी से ही किया कारनामा](https://khabarbharat24.co.in/another-ipl-record-to-virat-kohlis-name-no-one-else-has-achieved-this-against-mi-a-feat-accomplished-through-a-slow-innings/): मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हुआ। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन लगाए। आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कमाल की बात यह है कि आईपीएल में ये रिकॉर्ड दुनिया के किसी भी दूसरे बल्लेबाज के नाम नहीं है। विराट कोहली का तगड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली ने अपनी इस - [टिम डेविड ने वानखेड़े में खड़ा किया बड़ा ड्रामा, गेंद लेकर उछालते रहे, अंपायर बुरी तरह गुस्से में आए](https://khabarbharat24.co.in/tim-david-creates-major-drama-at-wankhede-kept-tossing-the-ball-leaving-the-umpire-furious/): मुंबई: रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला केवल रनों की बरसात के लिए नहीं बल्कि मैदान पर हुई एक अजीबोगरीब घटना के लिए भी चर्चा में रहा। मैच के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड ने कुछ ऐसा किया कि मैदानी अंपायर उनसे काफी खफा नजर आए। अब बड़ा सवाल यह है कि टिम डेविड की इस हरकत के लिए उनके ऊपर बीसीसीआई जुर्माना लगाता है या फिर नहीं। टिम डेविड ने अंपायर से ले ली गेंद यह वाकया बेंगलुरु की पारी के 18वें ओवर में हुआ जब डेविड ने हार्दिक पंड्या की - [5 खिलाड़ी जिनकी वजह से हारी मुंबई इंडियंस, आरसीबी के सामने घुटने टेक दिए](https://khabarbharat24.co.in/5-players-responsible-for-mumbai-indians-defeat-they-bowed-down-before-rcb/): मुंबई: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच आरसीबी ने 18 रन से अपने नाम कर लिया। टॉस गंवाकर बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 240 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस 241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 222 रन ही बना पाई और 18 रन से मैच हार गई। आइये जानते हैं एमआई के उन 5 प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने खराब प्रदर्शन किया और मुंबई मैच हार गई। अगर वह थोड़ा बेहतर परफॉर्म करते तो मैच - [19 रन बनाकर हो गए रिटायर्ड हर्ट, फिर भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ गए रोहित शर्मा, लिस्ट में अब सिर्फ एक खिलाड़ी आगे](https://khabarbharat24.co.in/retired-hurt-after-scoring-19-runs-yet-rohit-sharma-shatters-a-major-record-now-only-one-player-stands-ahead-on-the-list/): मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम किया। रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। खराब बात ये रही कि इस रिकॉर्ड को तो रोहित ने तोड़ दिया लेकिन वे इस मैच में 13 गेंद पर 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। एमआई की ओर - [भारत में लंगर डाले खड़े हैं ईरानी तेल के टैंकर, लेकिन ट्रंप ने कर दी नाकेबंदी, क्या 7 साल का इंतजार होगा खत्म?](https://khabarbharat24.co.in/iranian-oil-tankers-lie-anchored-in-india-but-trump-has-imposed-a-blockade-will-the-seven-year-wait-finally-come-to-an-end/): नई दिल्ली: ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता विफल होने के बाद तेल को लेकर संकट फिर से गहरा गया है। वहीं भारत के तटों के पास ईरान से कच्चा तेल लेकर आए दो बड़े सुपरटैंकरों के लंगर डालने से ऊर्जा बाजार में हलचल तेज हो गई है। यह लगभग सात साल बाद पहली बार है जब ईरानी तेल की खेप भारत पहुंची है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक यह ठीक उसी समय जब अमेरिका ईरान के निर्यात पर सख्ती बढ़ा रहा है। वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी बढ़ा दी है। इस कदम का मकसद ईरान के तेल - [शेयर बाजार में कोहराम के बीच टाटा ग्रुप के दो शेयरों में जबरदस्त उछाल,](https://khabarbharat24.co.in/amid-the-chaos-in-the-stock-market-two-tata-group-stocks-saw-a-huge-jump/): नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज टाटा ग्रुप के दो शेयरों में भारी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर चल रही चर्चा के बीच टाटा केमिकल्स और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 12 फीसदी तक तेजी आई। टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड के कुछ सदस्यों ने टाटा संस के आईपीओ का समर्थन किया है। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। टाटा केमिकल्स का शेयर आज 12 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 774 रुपये पर पहुंच - [ईरान-अमेरिका वार्ता नाकाम होने से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक लुढ़का](https://khabarbharat24.co.in/stock-market-in-turmoil-as-iran-us-talks-fail-sensex-plunges-over-1600-points/): नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सुबह 9.18 बजे सेंसेक्स 1613.09 अंक यानी 2.08% की गिरावट के साथ 75,937.16 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 469.65 अंक यानी 1.95% लुढ़कर 23,580.95 अंक पर आ गया। मार्केट्स में उथलपुथल की थाह देने वाला India VIX भी 13% उछलकर 21 के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई - [इस हफ्ते IPO बाजार में रहेगी सुस्ती, सिर्फ 2 इश्यू में पैसा लगाने का मौका, GMP भी पड़ा सूना](https://khabarbharat24.co.in/the-ipo-market-is-set-to-remain-sluggish-this-week-offering-investment-opportunities-in-just-two-issues-even-the-gmp-remains-subdued/): नई दिल्ली: प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते सुस्ती दिखाई दे रही है। इस हफ्ते सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई सेगमेंट से है। इसके अलावा इस हफ्ते 3 आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग भी होनी है। इनमें से दो की लिस्टिंग आज यानी सोमवार को होनी है। दोनों आईपीओ को ग्रे मार्केट में अभी कोई भाव नहीं मिला है। यानी इनका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य है। Citius Transnet InvIT यह मेन बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 1105 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। कंपनी - [सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट](https://khabarbharat24.co.in/decline-in-gold-and-silver-prices/): नई दिल्‍ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 6000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई। हालांकि बाद में बाजार कुछ संभलता हुआ भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह 9:30 बजे सोना 750 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,51,900 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4700 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,38,486 रुपये पर थी। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,51,457 रुपये तक और चांदी 2,37,190 रुपये तक गिर गई थी। - [पेट्रोलियम, पावर, कोल... ईरान युद्ध से भारत सरकार का 75,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड खतरे में?](https://khabarbharat24.co.in/petroleum-power-coal-is-the-indian-governments-75000-crore-dividend-at-risk-due-to-the-iran-war/): नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद अब सीजफायर खतरे में पड़ गया है। अमेरिका की नेवी होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी की तैयारी कर रही है जबकि ईरान का कहना है कि ऐसा करना सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा। इससे ईरान युद्ध के लंबा खिंचने की आंशका पैदा हो गई है। अगर युद्ध लंबा खिंचा तो इससे दुनिया में कमोडिटीज की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं। इससे सरकारी कंपनियों के प्रॉफिट पर असर हो सकता है। सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर में डिविडेंड और दूसरे निवेश से 75,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य - [आशा भोसले के निधन पर खान सितारे गम में डूबे, सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि](https://khabarbharat24.co.in/khan-stars-plunged-into-grief-over-asha-bhosles-demise-salman-shah-rukh-and-aamir-khan-pay-tribute-with-tear-filled-eyes/): हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और ‘सुरों की मल्लिका’ के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क, द ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। सिंगर के निधन की खबर आने के बाद से ही फिल्मी जगत से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री और दुनिया भर से उन्हें चाहने वालों ने शोक जताया है। बॉलीवुड के टॉप स्टार्स खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर ने भी उनके लिए अपना दुख जताया है। हिंदी - [एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ अंदर घुसीं Kareena Kapoor, भड़के यूजर्स ने उठाए सवाल, कहा- ये नाइंसाफी है](https://khabarbharat24.co.in/kareena-kapoor-jumps-the-queue-to-enter-airport-outraged-users-raise-questions-call-it-an-injustice/): करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर घुस गईं, जबकि बाकी लोग लाइन में लगे अपनी बारी आने का और डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने का इंतजार करते रहे गए। करीना का यह रवैया यूजर्स को रास नहीं आया और एक्ट्रेस को मिले ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ पर खरी-खोटी सुना दी। कई यूजर्स ने सेलेब्स को मिलने वाले इस स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए और इसे गलत ठहराया। करीना कपूर लाइन तोड़ अंदर घुसीं, एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर एक - [आशा भोसले ने बासी बटाटा वड़ा खाकर मिटाई थी भूख, 'ये कैसी आवाज है' कहते हुए उनपर चीख पड़े थे रॉबिन चटर्जी](https://khabarbharat24.co.in/asha-bhosle-had-stilled-her-hunger-by-eating-a-stale-batata-vada-robin-chatterjee-had-shouted-at-her-exclaiming-what-kind-of-voice-is-that/): भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं। आशा भोसले का निधन हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए भारी क्षति है। करीब सात दशक में अपनी आवाज से देश दुनिया में एक अलग पहचान बनाने वाली सिंगर को करियर के शुरुआती समय में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। रोमांटिक से लेकर इमोशनल गानों से दर्शकों को रोने पर मजबूर कर देने वाली आशा भोसले को करियर में शुरुआत और खासकर मुंबई आने के बाद काफी कुछ झेलना पड़ता था। सिंगर ने रिजेक्शन वाले दिन बासी बटाटा वड़ा और चाय पीकर पूरा दिन निकाला था। माइक इतने - [हरियाणी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भेजा गया नोटिस, कॉलेज प्रोग्राम में दी थीं गालियां](https://khabarbharat24.co.in/police-complaint-filed-against-haryanvi-singer-masoom-sharma-notice-issued-for-abusing-during-college-event/): हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर गालियां दीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसे लेकर हरियाणवी सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत भिवानी के वकील अशोक आर्य ने बहल थाने में करवाई है। उधर, पुलिस ने अब मासूम शर्मा को नोटिस भेज दिया है और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। अगर मासूम शर्मा ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। देहरादून - [आशा भोसले का वो गाना जिसे माना गया भारतीय संस्कृति के खिलाफ, ऑल इंडिया रेडियो ने किया था बैन](https://khabarbharat24.co.in/that-asha-bhosle-song-which-was-deemed-contrary-to-indian-culture-and-which-all-india-radio-had-banned/): ‘सुरों की आशा’ कहे जाने वाली आशा भोसले ने अपनी अनोखी आवाज से हिंदी सिनेमा को अमर गाने दिए। उनके गाए गाने कभी पुराने नहीं पड़ते बल्कि समय के साथ और निखरते जाते हैं। लाखों दिलों में बस चुकी उनकी आवाज अब हमेशा आशा भोसले की याद दिलाएगी। आज का दिन फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी काले अध्याय की तरह है। सुरों की आशा…अब हमारे बीच नहीं रहीं। वह अपने पीछे छोड़ गईं अनगिनत यादें, सुरीली आवाज में गाए गाने और ढेरों किस्से। आशा भोसले ने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए लेकिन 1971 में - [भोपाल गोलीकांड खुलासा: कॉलेज फीस के रुपयों से खरीदी पिस्टल, AI से बनाई फर्जी रसीद... शराब के नशे में दो छात्रों पर चलाई थी गोली](https://khabarbharat24.co.in/bhopal-shooting-revelation-pistol-purchased-using-college-fee-money-fake-receipt-generated-via-ai-fired-at-two-students-while-intoxicated/): भोपाल: राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित सेज सनसिटी कॉलोनी में दो छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपित सुधांशु सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वारदात के बाद से फरार सुधांशु इंदौर होते हुए राजस्थान के कोटा में अपने पुराने दोस्तों के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपितों अनिकेत शर्मा, ओम तिवारी और राजवीर को जेल भेज दिया है। पिता ने भेजी थी फीस, बेटे ने खरीदी पिस्टल पूछताछ के दौरान 19 वर्षीय सुधांशु सिंह, जो मूलतः शहडोल का रहने वाला है और एलएनसीटी कॉलेज - [एमपी सरकार ने शुरू की होम स्टे योजना, खाली कमरों से कमाई का शानदार मौका; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन](https://khabarbharat24.co.in/mp-government-launches-homestay-scheme-a-great-opportunity-to-earn-from-vacant-rooms-heres-how-to-register/): भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की होम स्टे योजना आम लोगों के लिए कमाई का नया जरिया बनकर उभर रही है। अगर आपके घर में खाली कमरे हैं, तो अब उन्हें किराये पर देकर अतिरिक्त आय हासिल की जा सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह योजना स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत मकान मालिक अपने घर के खाली कमरों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध करा सकते हैं। इससे आय बढ़ेगी। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को स्थानीय माहौल में रहने का अनुभव भी मिलेगा। ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा - [MP का 'काला गिद्ध' रायसेन से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, GPS लगा परिंदा तूफान में हुआ जख्मी](https://khabarbharat24.co.in/mps-black-vulture-flies-from-raisen-to-pakistan-gps-tagged-bird-injured-in-storm/): भोपाल: भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव और ‘अबोल’ की स्थिति के बीच एक नन्हे परिंदे ने मानवता और सहयोग की नई मिसाल पेश की है। रायसेन जिले के हलाली डैम से जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाकर छोड़ी गई एक मादा ‘काला गिद्ध’ पाकिस्तान में घायल हो गई है, जिसकी जान बचाने के लिए दोनों देशों के वन्यजीव अधिकारियों ने आपसी सहयोग का हाथ बढ़ाया है। घायल होने से हलाली डैम तक का सफर करीब दो वर्ष की इस मादा गिद्ध को पहली बार 22 जनवरी 2026 को शाजापुर जिले के सुसनेर रेंज में घायल पाया गया था। प्राथमिक उपचार के - [MP में अब झुलसाएगी भीषण गर्मी, अप्रैल में ही 45 डिग्री जाएगा पारा! IMD ने दिया लू का अलर्ट](https://khabarbharat24.co.in/scorching-heat-to-grip-mp-now-mercury-set-to-hit-45-degrees-in-april-itself-imd-issues-heatwave-alert/): भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम (MP Weather Update) ने अपनी करवट बदल ली है और अब प्रदेशवासियों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD Heat Waves) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब आंधी और बेमौसम बारिश का दौर थम गया है, जिससे सूरज की तीखी किरणों ने सीधे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। रतलाम सबसे गर्म, आसमान से बरस रही आग प्रदेश में इस वक्त रतलाम जिला सबसे गर्म - [भोपाल नगर निगम का नया ठिकाना: अब 10 अलग-अलग दफ्तरों के चक्करों से भोपालवासियों को मिलेगी मुक्ति](https://khabarbharat24.co.in/bhopal-municipal-corporations-new-address-bhopal-residents-to-now-be-spared-the-hassle-of-visiting-10-separate-offices/): भोपाल: राजधानी भोपाल में नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और जन-अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। लिंक रोड नंबर-दो, तुलसी नगर में नवनिर्मित नगर निगम के अत्याधुनिक मुख्यालय भवन में विभागों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। वर्तमान में शहर के 10 अलग-अलग क्षेत्रों से संचालित होने वाली निगम की शाखाएं अब एक ही परिसर में समाहित हो जाएंगी।नगर निगम प्रशासन ने आठ मंजिला इस भव्य इमारत में अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए कक्षों का विधिवत आवंटन कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए - [गर्मियों की छुट्टियों में रेल सफर हुआ मुश्किल, मई-जून तक ट्रेनों में वेटिंग और रीग्रेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी](https://khabarbharat24.co.in/train-travel-becomes-a-struggle-during-summer-vacations-waiting-lists-and-regret-status-in-trains-through-may-and-june-passenger-woes-intensify/): भोपाल। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए लोगों ने पहले से ही उत्तराखंड, गोवा और हिल स्टेशनों की बुकिंग करा ली है। ऐसे में अगर शहर के लोग भी इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेनों की मौजूदा स्थिति जान लेना जरूरी है। 1 मई से 14 जून तक ज्यादातर ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी में लंबी वेटिंग और कई जगह ‘रीग्रेट’ जैसी स्थित बनी हुई है। जबकि इंडियन रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच जोड़ने के बावजूद कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल बना हुआ है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। ये है ट्रेनों - [MP कांग्रेस में 'सफाई अभियान', 15 अप्रैल से जिला अध्यक्षों का टेस्ट; परफॉर्मेंस खराब तो जाएगी कुर्सी](https://khabarbharat24.co.in/clean-up-drive-in-mp-congress-district-presidents-to-face-assessment-starting-april-15-poor-performance-means-losing-their-posts/): भोपाल। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपना संगठन मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इन्हें काम संभाले हुए एक वर्ष हो चुका है, अब कामकाज का मूल्यांकन होगा। 15 से 18 अप्रैल तक समीक्षा बैठक इसके लिए 15 से 18 अप्रैल तक समीक्षा बैठक होगी। इसमें जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जाएंगे, उनकी छुट्टी की जाएगी। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों का पहला सम्मेलन भोपाल के रवींद्र भवन में 17 अप्रैल को बुलाया गया है। इसमें सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला - [एमपी में आउटसोर्स कर्मियों का नया पोर्टल ROMS विवादों में, संगठनों ने कहा- पोर्टल बदला है, कर्मचारियों की किस्मत नहीं](https://khabarbharat24.co.in/new-portal-for-outsourced-workers-in-mp-roms-mired-in-controversy-organizations-remark-the-portal-has-changed-but-not-the-employees-fate/): भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रबंधन के लिए वित्त विभाग ने नया रिसोर्स आउटसोर्सिंग एजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम (आरओएमएस) पोर्टल शुरू किया है, लेकिन इसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। आल डिपार्टमेंट आउटसोर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक मनोज भार्गव और महामंत्री दिनेश सिसोदिया का कहना है कि इससे कर्मचारियों को कोई खास नई सुविधा या राहत नहीं मिलेगी। पोर्टल से प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मियों को कोई ठोस राहत नहीं मिलने वाली। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार ने वचन पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों को केंद्र के समान न्यूनतम वेतन और संविदा कर्मी का दर्जा - [इंस्टाग्राम रील पर कमेंट करना पड़ा भारी, भोपाल में किशोर पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला](https://khabarbharat24.co.in/commenting-on-instagram-reel-proves-costly-teenager-subjected-to-life-threatening-attack-with-knives-and-sticks-in-bhopal/): भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर चाकूबाजी हो गई। बदमाश की इंस्टाग्राम रील पर मल्टी में रहने वाले किशोर ने कमेंट कर दिया तो बदमाश और उसके साथियों ने घेरकर युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घायल किशोर को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वेटर का काम करने वाले बादल को आरोपियों ने घेरा पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय बादल सूर्यवंशी वाजपेयी नगर मल्टी में रहता है और - [सीट रिजर्व की, कोच लगाना भूल गया रेलवे:टीटीई बोला- जाना है तो जनरल में बैठो](https://khabarbharat24.co.in/seat-booked-but-railways-forgot-to-attach-the-coach-tte-says-if-you-want-to-travel-sit-in-general-class/): भोपाल, रेलवे की लापरवाही का मामला सामने आया, जिसमें टिकट कन्फर्म और सीट नंबर अलॉट था, लेकिन ट्रेन में वह कोच नहीं लगाया गया था। मामला डेढ़ साल पुराना था। 30 नवंबर 2024 को नागपुर से भोपाल तक चार वरिष्ठ यात्रियों को जनरल डिब्बे में टॉयलेट के पास बैठकर सफर करना पड़ा। शिकायत पर रेलवे स्टाफ ने जिम्मेदारी लेने के बजाय कहा कि जाना है तो जनरल में बैठो। मामला उपभोक्ता आयोग पहुंचा तो रेलवे ने दावा किया कि कोच लगाया गया था, लेकिन वह ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। इसके बाद भोपाल उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में कमी - [एमपी के दो सांसद केरल-तमिलनाडु में लड़ रहे विधानसभा चुनाव](https://khabarbharat24.co.in/two-mps-from-mp-are-contesting-assembly-elections-in-kerala-and-tamil-nadu/): भोपाल, मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों सबकी नजरें दक्षिण भारत के चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। इसकी वजह यह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा के दो सांसद जॉर्ज कुरियन और डॉ. एल मुरुगन केरल और तमिलनाडु से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यदि ये दोनों नेता अपनी-अपनी सीटें जीत जाते हैं, तो मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा और खाली होने वाली सीटों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो सकती है। खाली होने वाली सीटों का गणित वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें आधिकारिक तौर पर खाली होना तय - [जिले के अंतिम छोर तक मिल रहा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ](https://khabarbharat24.co.in/people-are-receiving-the-benefits-of-government-schemes-even-in-the-remotest-corners-of-the-district/): रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत - [एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए 'दीदी के बखरी' से आ रही नई क्रांति](https://khabarbharat24.co.in/a-new-revolution-for-integrated-agriculture-and-livelihoods-emerging-from-didi-ke-bakhri/): रायपुर। सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे हैं। ये गतिविधियां न केवल परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां व प्रोटीन प्रदान करती हैं, बल्कि अतिरिक्त आय का जरिया भी बनती हैं। महिला आजीविका में वृद्धि के लिए एकीकृत क़ृषि सबंधित "दीदी के बखरी "कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा  बन रही है, जिसे देखकर बाकी दीदीयां भी अपने जीवन स्तर में सुधार लाने और आय बढ़ाने पर कार्य कर रही है। सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली - [नेलांगुर में हर घर पहुंचा नल जल, दूर हुई पेयजल समस्या](https://khabarbharat24.co.in/tap-water-has-reached-every-household-in-nelangur-resolving-the-drinking-water-crisis/): रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम नेलांगुर में अब विकास की नई तस्वीर उभरने लगी है । महाराष्ट्र सीमा से लगे इस पूर्व अतिसंवेदनशील गांव में पहली बार घर-घर नल से पानी पहुंचना शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद अब विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत इस दूरस्थ गांव में जल - [गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा](https://khabarbharat24.co.in/bjp-state-spokesperson-jaswinder-bagga-arrived-in-usarwahi-as-part-of-the-gaon-chalo-abhiyan-go-to-villages-campaign/): कवर्धा। कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम उसरवाही पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जसविंदर बग्गा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे "गांव चलो-बस्ती चलो अभियान" के तहत क्षेत्र में भाजपा नेता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं का जहां प्रचार-प्रसार कर रहे हैं वहीं योजना के लाभार्थियों के घर पहुंच योजना की सफलता की कहानी - [आशा भोसले के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक](https://khabarbharat24.co.in/cm-sai-expresses-condolences-on-asha-bhosles-demise/): रायपुर । सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके - [फर्जी e-चालान से ठगी का खतरा, रायपुर पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील](https://khabarbharat24.co.in/risk-of-fraud-via-fake-e-challans-raipur-police-urge-caution/): रायपुर। साइबर अपराधी अब फर्जी e-चालान मैसेज और नकली वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। इसे लेकर रायपुर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, अनजान नंबरों से भेजे जा रहे SMS या व्हाट्सएप मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से लोग धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे मामलों में साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर वाहन चालान के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते हैं। आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें भुगतानपुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन के पेंडिंग e-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की - [कारोबारी को मारकर गाड़ा, अर्धनग्न हालत में मिली लाश:खून से सनी बाइक मिली](https://khabarbharat24.co.in/businessman-murdered-and-buried-body-found-in-semi-naked-state-blood-stained-bike-recovered/): कोंडागांव, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट, अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से भी जांच कर रही है। कारोबारी सुरेश चौहान शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मामला कोंडागांव थाना इलाके का है। जानिए ## Pages - [Download Aap](https://khabarbharat24.co.in/download-aap/) - [Disclaimer](https://khabarbharat24.co.in/disclaimer/) - [Advertise With Us](https://khabarbharat24.co.in/advertise-with-us/) - [Contact Us](https://khabarbharat24.co.in/contact-us/) - [Home](https://khabarbharat24.co.in/) - [Privacy Policy](https://khabarbharat24.co.in/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://khabarbharat24.co.in. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)