Spread the love

लंदन: प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली का मानना है कि कुलदीप यादव को लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में नहीं खिलाकर भारत बड़े मौके से चूक गया क्योंकि टेस्ट मैच के आखिरी दो दिन यह स्पिनर अहम भूमिका निभा सकता था। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। कुलदीप यादव इस तरह से पूरी सीरीज में सिर्फ वेटिंग सीट पर ही बैठे रहे, जबकि रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। हालांकि, गांगुली लगातार कहते रहे कि उन्हें मौका मिलना चाहिए था।

गांगुली ने कहा, ‘काश कुलदीप मैनचेस्टर में, लॉर्ड्स में और बर्मिंघम में भी खेलते क्योंकि बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के बिना टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन टीमों को आउट करना मुश्किल होता।’ गांगुली ने मैनचेस्टर टेस्ट का उदाहरण दिया, जहां भारत खेलकल मैच ड्रॉ करा दिया।

उन्होंने कहा, ‘आपने देखा कि इंग्लैंड के साथ क्या हुआ जब भारत ने एक ऐसी पिच पर बल्लेबाजी की जहां थोड़ा टर्न नहीं रहा था, लेकिन एक भी अच्छा स्पिनर नहीं था इसलिए इंग्लैंड 20 विकेट नहीं ले सका। इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें भारत भविष्य में खिलाने पर विचार करता रहेगा।’
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ऐसे खिलाड़ियों को विदेश में अधिक महत्व देती है, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकें। यही वजह है कि प्लेइंग-11 में वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ा है। कुलदप ऐसे गेंदबाजी माने जाते हैं, जो किसी भी मैदान पर विपक्षी टीम को बर्बाद कर सकते हैं।