किंगस्टन: जोश इंग्लिश और कैमरून ग्रीन की तूफानी फिफ्टी से दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद टीम को दूसरा झटका 42 रन के स्कोर पर लगा, लेकिन इसके बाद इंग्लिश और ग्रीन ने मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लिश ने 33 गेंद में 78 रनों की पारी खी। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके भी लगाए। इसके अलावा ग्रीन 32 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाग रहे। ग्रीन ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए।



