नई दिल्ली: एक वक्त था जब बल्लेबाजों के लिए शोएब अख्तर खौफ का दूसरा नाम थे। उनकी तेज रफ्तार वाली गेंदों को फेस करने में बड़े-बड़े सूरमा बल्लेबाजों के पैर कांपते थे। एक आज का दौर है जब जसप्रीत बुमराह सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल हैं। इस बीच भारत और पाकिस्तान दोनों ही आगामी एशिया कप में आमने-सामने होंगे, जिसकी मेजबानी यूएई में की जाएगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं तो उनके 21 सितंबर को फिर से खेलने की संभावना है।
महामुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से हाल ही में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। एशिया कप से पहले चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या पहले शोएब अख्तर का सामना करना ज्यादा मुश्किल था या अब जसप्रीत बुमराह का। इस पर चोपड़ा ने जो जवाब दिया वह पाकिस्तानी पेसर के चाहने वालों को कुछ खास पसंद नहीं आएगा।



