ओटावा: कनाडा के ओटावा में पढ़ाई कर रहीं भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। वंशिका 25 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थीं, इसके चार दिन बाद अब पुलिस को उनकी लाश बरामद हुई है। 21 वर्षीय वंशिका सैनी दो साल से ज्यादा समय से कनाडा में रह रही थीं। वह पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता दविंदर सैनी की बेटी थीं। भारतीय उच्चायोग ने वंशिका के परिवार को उनकी मौत की जानकारी दे दी है और सभी तरह की मदद का भरोसा दिया है।
दूतावार ने दिया मदद का भरोसा
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वंशिका अपने परिवार और दोस्तों के साथ हमेशा संपर्क में रहती थी। ऐसे में जब वह परीक्षा देने नहीं आई तो उसके दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोस्तों ने पाया कि वह लापता है तो उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने वंशिका को ढूंढ़ने के लिए जांच टीम गठित की। पुलिस का कहना है कि वंशिका की मौत कैसे हुई, अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।



