Spread the love

कानपुर: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों तरफ से सोशल मीडिया पर आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। इस बीच, आस्था ने खुद को बदनाम किए जाने का आरोप लगाते हुए सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही है। वहीं, ऋतु ने कोई वीडियो वायरल करने से इनकार किया है और धमकी मिलने का दावा किया है।

आस्था सिंह का एक और वीडियो आया है। इसमें वह कह रही हैं, ‘मुझे डिफेम किया गया है, मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर।’ उनका कहना है कि अब वह ऋतु के परिवार पर एफआईआर कराकर ही मानेंगी और मानहानि का दावा करेंगी।

ऋतु त्रिपाठी ने कहा- मुझे मिल रही धमकी

दूसरी ओर, ऋतु त्रिपाठी ने कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल नहीं किया है। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। ऋतु ने कहा कि अब वह भी आस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।

डीएम से मिले बैंक के अधिकारी

इस बीच, बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मिलकर इस घटना से उन्हें अवगत कराया है। ऋतु ने बताया कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। बुधवार को बैंक की जांच टीम ने वीडियो कॉल पर उनके बयान लिए थे। आस्था अभी भी बैंक से छुट्टी पर हैं। अभी तक बैंक की किसी भी जांच टीम ने उनसे संपर्क नहीं किया है।