Spread the love

एक्टर से राजनेता बने गोविंदा ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। पीले रंग का कुर्ता पहने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ने पारंपरिक अनुष्ठान किए और भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म के पवित्र मंदिरों में से एक में पूजा-अर्चना की।

Govinda को भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति पर जल चढ़ाते देखा गया। उन्होंने मीडिया से भी बात की और अनुष्ठान पूरा करने के बाद खुशी व आध्यात्मिक संतुष्टि व्यक्त की। गोविंदा के साथ उनकी बीवी सुनीता या परिवार का कोई अन्य सदस्य नजर नहीं आया।

सुनीता ने यूं किया था रिएक्ट

मालूम हो कि इससे पहले गोविंदा की वाइफ सुनीता को एक इवेंट में अपने बेटे यशवर्धन के साथ देखा गया था। वहां पर पपाराजी ने उनसे एक्टर के बारे में पूछा तो सुनीता ने मुंह बनाते हुए कहा- ‘क्या?’ इसके बाद वो अपने अंदाज में हंसने लगीं।