Spread the love

नई दिल्ली: क्रिस गेल … यह एक ऐसा नाम है जिसको सुनकर अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। गेल के नाम का वर्ल्ड क्रिकेट में खौफ था। उनकी लंबे-लंबे छक्के देखकर सामने वाली टीम के होश उड़ जाया करते थे। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। वहीं एक रिकॉर्ड उन्होंने आज ही के दिन (30 अक्टूबर) 5 साल पहले आईपीएल खेलते हुए बनाया था। आखिर , क्या था वो रिकॉर्ड आइये जानते हैं।

टी20 फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले बने थे पहले खिलाड़ी

आज से 5 साल पहले आज ही के दिन आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच था। इस मैच में क्रिस गेल पंजाब के लिए खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच में मिडविकेट के ऊपर से कार्तिक त्यागी को छक्का लगाया था, जिसेक साथ गेल ने इतिहास रच दिया था। वह टी20 फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। आज तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। 1000 छक्के लगाने वाले टी20 में गेल एकमात्र खिलाड़ी हैं। गेल के नाम 1056 छक्के टी20 में हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 966 छक्कों के साथ कायरन पोलार्ड हैं।

रोहित-विराट आसपास भी नहीं

रोहित शर्मा और विराट कोहली इस रिकॉर्ड में क्रिस गेल के आसपास भी नहीं हैं। रोहित ने अब तक अपने टी20 करियर में 463 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 547 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने अब तक 414 टी20 मैचों में 435 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल का इंटरनेशनल करियर

46 साल के क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 7214, वनडे में 10480 तो टी20 में 1899 रन हैं।