Spread the love

कपिल शर्मा ने हर बार की तरह इस बार भी दुर्गाष्टमी पर अपने घर पर कन्या पूजन किया और इसका एक बेहद प्यारा वीडियो उन्होंने शेयर किया है। मालूम हो कि इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हुए थे और 27 मार्च को नवमी के साथ खत्म हो गए। 26 मार्च को दुर्गाष्टमी थी, जिस पर कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने कन्या पूजन किया। जहां मनीष पॉल ने कन्याओं के पैर धोए और गिफ्ट दिए, तो वहीं सुरभि ज्योति ने भी कन्या पूजन कर तस्वीरें शेयर की हैं।

कपिल शर्मा ने किया कन्या पूजन, भोग खिलाकर लिया आशीर्वाद

कपिल ने दुर्गाष्टमी पर कन्याओं को अपने घर पर बुलाया। उनके हाथों में कलावा बांधा, पूजन किया और फिर खाना खिलाया। इसके बाद कपिल ने सभी कन्याओं का आशीर्वाद लिया।

गिन्नी चतरथ ने गाईं माता की आरती

एक तरफ माता रानी की आरती चल रही थी और दूसरी ओर कन्याएं भी तालियां बजाकर पूजा में मग्न दिखीं। इस वीडियो को कपिल शर्मा ने शेयर कर लिखा है, ‘जय माता दी।’ कन्या पूजन में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी साथ थीं। उन्होंने भी कपिल के साथ मिलकर कन्या पूजन किया और मां दुर्गा की आरती गाईं। उन्होंने बेटी अनायरा का भी पूजन किया।

जब 2020 में कपिल ने किया बेटी का पूजन

मालूम हो कि कपिल शर्मा कई साल से नवरात्रि और कन्या पूजन करते आ रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने बेटी अनायरा का पूजन करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। वह अनायरा का पहला कन्या पूजन था।

मनीष पॉल ने धोए कन्याओं के पैर, भोग खिलाकर दिए गिफ्ट

वहीं, मनीष पॉल ने भी अपने घर पर कन्या पूजन किया। उन्होंने अपने घर पर कन्याओं को बुलाकर उनके पैर धुए, टीका लगाया और कलावा बांधकर पूजा की। फिर उन्होंने कन्याओं को भोग खिलाया और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मनीष पॉल ने कन्याओं को गिफ्ट भी दिए

सुरभि ज्योति ने भी कन्याओं को खिलाया खाना

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, उन्होंने भी कन्या पूजन किया और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कन्याओं के लिए काले चने, पूरी और हलवा बनाया।दिव्यांका त्रिपाठी ने भी दुर्गाष्टमी मनाई और हलवा-चना-पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने साथ में रायता, आलू की सब्जी भी बनाई।