Spread the love

मप्र कांग्रेस संगठन सृजन के तहत प्रशिक्षण पर लगातार फोकस कर रही है। पचमढ़ी में जिलाध्यक्षों के आवासीय प्रशिक्षण के बाद अब जिला, ब्लॉक और विधानसभा में प्रशिक्षण की तैयारी है। इसके लिए 3,2,1 का फॉर्मूला तैयार किया गया है। यानि अब अधिकतम 3 और कम से कम 1 दिन का प्रशिक्षण हर कार्यकर्ता को लेना होगा।

इस फॉर्मूले पर अब सबसे पहले प्रदेश और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। इसका फॉर्मेट मप्र के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसमें भी एआईसीसी की बड़े नेता शामिल हाेंगे। यह प्रशिक्षण दिसंबर माह में होगा। इसके बाद जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण होगा।

कांग्रेस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक भी तैयार कर रही है। बूथ लेवल एजेंट को ट्रेनिंग देने के लिए 100 प्रशिक्षक तैयार करके हो चुकी है। प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष महेंद्र जोशी ने बताया कि अभी पार्टी का फोकस एसआईआर है। लेकिन इसके पैरलल हम प्रशिक्षण की भी तैयारी कर रहे हैं।

जिले के लिए जगह चुनने का काम शुरू, कार्यकारिणी बन सकती है

जिलों में होने वाले प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के सभी जिलों में स्थान देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है एसआईआर अभियान के बीच ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा कांग्रेस कर सकती है। एआईसीसी की तरफ से स्पष्ट निर्देश हैं कि घोषणा होने के बाद सबसे पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया जाए।

इसके बाद बाकी काम में पदाधिकारियों को शामिल किया जाए। ​महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी कह दिया गया है कि वे अपनी टीम तैयार करें।