लायंस क्लब भोपाल सर्वोदय ने एक नए क्लब की स्थापना के साथ सेवा कार्य का विस्तार किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह की आधिकारिक यात्रा के दौरान नए स्थापित लायंस क्लब भोपाल समृद्धि के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्लब ने एक दिव्यांग बच्चे को ‘रोलेटर वॉकर’ भेंट किया।’
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जे.पी.एस. जौहर ने नए क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह ने क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ. वीना कुर्रे एवं अन्य पदाधिकारियों का संस्थापन किया। उनके प्रेरणादायक संबोधन ने सभी को नई ऊर्जा प्रदान की।
डिस्ट्रिक्ट के आठवें क्लब के गाइडिंग लायन लायन आशीष जैन, लायन सुयश कुलश्रेष्ठ एवं एक्सटेंशन चेयरपर्सन लायन डॉ. सीमा सक्सेना और लायन डॉ. अंशु सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर नए क्लब को इंटरनेशनल चार्टर, पिन्स, सर्टिफिकेट, पेन एवं डिस्ट्रिक्ट की ओर से चार्टर गांग ग्रेवल भेंट किए गए।
समारोह के दौरान लायंस क्लब भोपाल सर्वोदय की अध्यक्ष लायन मीनाक्षी श्रीवास्तव, लायन राकेश श्रीवास्तव एवं लायन सुनील श्रीवास्तव के सहयोग से एक दिव्यांग बच्चे को ‘रोलेटर वॉकर’ प्रदान किया गया, जिससे उसकी चलने में सहायता होगी।



