जम्मू कश्मीर ने अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब जीतकर 67 साल का इंतजार खत्म किया और अपना नाम इतिहास में दर्ज कर दिया। इस जीत के बाद जम्मू कश्मीर की ने जोरदार जश्न मनाया
पिच की तरफ भागे खिलाड़ी
जैसे ही जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित करने का इशारा किया, उनकी टीम मैदान की तरफ जश्न मनाने के लिए भागने लगी। पहले से ही खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास जमा हो गए थे।
खिलाड़ियों ने जमकर भागड़ा किया
जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ियों ने चैंपियन बनने के बाद जमकर भांगड़ा किया। पहली पारी में 291 रनों की बढ़त मिलने की वजह से मैच ड्रॉ होने के बाद भी जम्मू कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।
मैदान पर ढोल भी पहुंचा
क्रिकेट में ऐसा काफी कम देखने को मिलता है लेकिन रणजी ट्रॉफी के अंतिम दिन स्टेडियम पर ढोल की व्यवस्था था। मैच खत्म होते ही ढोल बजाने वाले खिलाड़ियों के बीच में आ गए और जश्न में चार चांद लग गया।
मिथुन मन्हास को कंधे पर उठाया
बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास जम्मू कश्मीर के ही है। उन्होंने वहां की क्रिकेट के लिए काफी काम किया है। टीम के चैंपियन बनने के बाद खिलाड़ियों ने मिथुन मन्हास को कंधे पर उठा लिया।
अधिकारी भी झूम उठे
जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ ही जेकेसीए के अधिकारी भी जश्न में डूब गए। स्टैंड्स में उन्होंने भी डांस करके टीम के चैंपियन बनने का जश्न मनाया।



