Spread the love

उत्तर बस्तर कांकेर। समाज कल्याण विभाग के परिसर में आज चार दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय की गई। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरेली की कु. रितू कोमरे को व्हील चेयर, ग्राम मावलीपारा भैंसगांव के दुकारूराम गावड़े को बैटरीचलित ट्रायसायकल, ग्राम हटकाचारामा की कु. मनीषा गोटा को स्मार्टफोन और ग्राम ताड़ोकी निवासी रामसाय नवगों को बैटरीचलित ट्रायसायकल प्रदाय की गई। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े सहित  कमलेश उसेण्डी,  ईश्वर सिंह कावड़े,  उत्तम जैन,  टाकेश्वर जैन और  अनिल कौशिक उपस्थित थे।