Spread the love

नई दिल्ली: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। सोमवार को उन्होंने यह फैसला लिया। कई लोग हैरान थे, लेकिन कुछ लोगों को पहले से ही इसकी जानकारी थी। एक नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होने वाली थी। विराट जानते थे कि अगर टीम को बेहतर करना है तो कुछ बदलाव करने होंगे। खबरों के अनुसार विराट कप्तानी में वापसी करके टीम को आगे ले जाना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई की कुछ और ही योजना थी।

टीम के महौल में काफी अंतर

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट को बताया गया था कि कप्तानी किसी युवा खिलाड़ी को दी जाएगी। इसलिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। वह खुद को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर चाहते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें मौजूदा मैनेजमेंट से वह आजादी, माहौल और सकारात्मकता नहीं मिल रही थी जो उन्हें चाहिए थी। पहले की टीम के माहौल और अब के माहौल में काफी अंतर था।