Spread the love

देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के महीने के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार को ‘ईद उल फितर’ के नाम से भी जाना जाता है। आम जनता के साथ-साथ मुस्लिम सेलेब्स भी इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोए इब्राहिम, बेटे रुहान और परिवार के साथ खूब जश्न मनाया। इससे पहले उनके घर पर क्या-क्या तैयारियां हुईं, ये झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका ने हाथों पर मेहंदी रचाई और इंगेजमेंट रिंग वाली उंगली में पति का नाम लिखवाया। शोएब ने भी अपनी बीवी का नाम अपनी उंगली पर लिखवाया।

Shoaib Ibrahim ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे सभी ने मिलकर ईद की तैयारी की। उन्होंने चांद की रात और रमदान के आखिरी इफ्तार की झलक दिखाई। उनकी वाइफ दीपिका ने भी उनका पूरा साथ दिया।