Spread the love

इंडियन टी-20 क्रिकेट टीम के मेंबर और एशिया कप के मैन ऑफ सीरिज रहे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा देर रात पंजाब पहुंच गए। रात में वह अपने मेंटर युवराज सिंह के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे। युवराज सिंह के साथ अभिषेक ने फ्लाइट की अपनी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। चंडीगढ़ में थोड़ आराम करने के बाद अभिषेक लुधियाना पहुंच गए, जहां उनकी बहन कोमल का ‘शगुन’ का प्रोग्राम है। कोमल की शादी 3 अक्टूबर को होगी।

टीम इंडिया दुबई से कल रात भारत लौटी। अहमदाबाद में फ्लाइट लैंड होते ही अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह सीधे चंडीगढ़ की फ्लाइट में बैठ गए। चंडीगढ़ में कुछ समय आराम करने के बाद अभिषेक लुधियाना पहुंच गए।

परिवार शादी में व्यस्त

एशिया कप जीतने के बाद अभिषेक शर्मा अब अपने परिवार के साथ बहन कोमल की शादी में व्यस्त हो गए हैं। आज-30 सितंबर से कोमल की शादी की रस्में शुरू हो रही हैं। आज लुधियाना में शगुन सेरेमनी है। कोमल की शादी लुधियाना के युवा बिजनेसमैन लोविश ओबराय से हो रही है।

लोविश एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके तकरीबन 18 हजार फॉलोअर हैं।

3 को अमृतसर में शादी

कोमल और लोविश की शादी 3 अक्टूबर को अमृतसर में होगी। अमृतसर के गुरुद्वारे में लावां फेरे होंगे। उससे पहले की रस्में 1 और दो अक्टूबर को घर पर ही होंगी। इस दौरान अभिषेक अपनी बहन के साथ रहेंगे। कई दूसरे क्रिकेटरों के भी कोमल की शादी में पहुंचने का अनुमान है।