Spread the love

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है। कोर्ट ने बुधवार को, 10 सितंबर को एक्ट्रेस के दोनों बच्चों समायरा और कियान की तरफ से दायर याचिका (इसमें दिवंगत पिता की प्रॉपर्ट में हिस्सा मांगा गया था) पर नोटिस जारी किया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया सचदेव से कहा है कि वह संजय कपूर की सभी चल और असल संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर पेश करें। क्योंकि बच्चों ने पिता की तीसरी पत्नी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी की थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया संचदेव से सवाल किया कि वह वसीयत की कॉपी, करिश्मा के बच्चों को क्यों नहीं दे रही हैं। क्योंकि बच्चों का आरोप है कि सौतेली मां ने प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है। और पिता की मौत के बाद प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया है। वहीं, प्रिया के वकली ने कहा कि केस नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया कि करीब 1900 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भाई-बहनों को दे दी गई है। जबकि तलाक के बाद करिश्मा किसी भी जगह नजर नहीं आई थीं।

प्रिया सचदेव ने करिश्मा के बच्चों को प्रॉपर्टी देने पर कहा

वकील के माध्यम से प्रिया ने कोर्ट में कहा, ‘मेरा छह साल का एक बच्चा है। मैं विधवा हूं। मैं उनकी आखिरी पत्नी हूं। वसीयत में कुछ भी सीक्रेट नहीं है। मैंने कहा है कि मैं इसे शेयर करूंगी। ऐसा नहीं है कि ये लोग सड़क पर आ गए हैं। 15 साल तक ये लोग कहीं नजर नहीं आए।’

संजय कपूर की मां ने प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा

इधर, संजय कपूर की मां रानी कपूर की तरफ से वकील वैभव गग्गर ने प्रिया सचदेव पर हमला किया और कोर्ट में बताया, ‘मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल किए थे कि डॉक्यूमेंट्स में क्या है? लेकिन एक भी शब्द उनकी तरफ से नहीं कहा गया। मुझे बताया गया कि उनका ईमेस लीक हो गया है। बहुत ही झोल है। 10,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी मेरी होनी चाहिए। मैं 80 साल की हूं।’